नर्मदापुरम

Haj Yatra 2023 हज पर जाने वालों को लगाई वैक्सीन, जानें क्यों

हाजियों को क्यूएमएमवी (मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस) एवं ओपीवी (ओरल पोलियो वैक्सीन) की वैक्सीन लगाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2023, 11:09 PM IST
Haj Yatra 2023 हज पर जाने वालों को लगाई वैक्सीन, जानें क्यों
Haj Yatra 2023 हज पर जाने वालों को लगाई वैक्सीन, जानें क्यों

बैतूल/ हज कमेटी मध्यप्रदेश के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को वैक्सीनेशन स्वास्थ्य परीक्षण कर पोलियो टीकाकरण एवं प्रशिक्षण ट्रेनिंग का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने तरंग मैरिज लॉन में हुआ। कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उईके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल एवं नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने सभी हाजियों का पुष्पमाला, हज के स्कार्फ, इत्र और तजबी देकर स्वागत सम्मान किया। एसबीआई बैंक ने हज यात्रियों को कार्ड और करेंसी एक्सचेंज के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद हाफिज नूर मोहम्मद ने कुराने तिलावत के साथ हज प्रशिक्षण (तरबियत) की शुरुवात छिंदवाड़ा से आए मास्टर ट्रेनर मोहम्मद साबिर, खतीब साहब ने हाजियों को हज के दौरान किए जाने कार्यों एवं स्थलों पर किए जाने वाले सभी नियमों की जानकारी और जरूरी हिदायत दी। सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध ने बताया शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक हज यात्री की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। सभी 48 हज यात्रियों को क्यूएमएमवी अर्थात् मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस एवं ओपीवी (ओरल पोलियो वैक्सीन) दी। 65 वर्ष से अधिक 15 हज यात्रियों को एसआईवी (सीजनल इनफ्लुएंजा वैक्सीन) दिया गया।

सोशल मीडिया से रखेंगे ध्यान
प्रशिक्षण के बाद दोपहर की नमाज (जोहर) हाफिज शोएब द्वारा पढ़ाई गई। इसके बाद सभी हाजियों को साजिद गौसी ने फस्र्ट एड किट दी गई। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शारिक खान ने बताया सोशल मीडिया और एमरजेंसी नंबर जारी करके हज यात्रियों को 45 दिन हज यात्रा का ध्यान रखेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सोशल मिडिया अभिजर हुसैन, डॉ. अनवर गिन्नानी, डॉ. इमरान अली, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, शबीना बी, हाफिज नूर मोहम्मद खान, मास्टर ट्रेनर मोहम्मद साबिर, खतीब साहब, फारूक अहमद, शेख जमाल, जिला महामंत्री नूर खान, जोहर पटेल, मुश्ताक हुसैन रिजवी मौजूद रहे।

Published on: