नर्मदापुरम

मकान तोड़े जाने पर भड़के आदिवासी, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

MP News: केसला के दर्जनों आदिवासियों ने मकान तोड़ने का विरोध किया। पुलिस और अधिकारियों ने समझाइश दी पर फिर भी आदिवासी विरोध करने में डटे रहे। प्रभावित रहा आवागमन।

2 min read
angry tribals performed collectorate gherao over Houses demolition (फोटो- Patrika.com)

Houses Demolished: नर्मदापुरम के ग्राम टांगना में आदिवासियों के मकान तोड़ने के विरोध में शुक्रवार को दर्जनों आदिवासी महिला, पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। इस कारण लगभग ढाई घंटे तक कलेक्टर कार्यालय (narmadapuram collectorate) परिसर के मुख्यद्वार बंद रहा।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। आदिवासियों को अधिकारियों ने समझाइश दी लेकिन वे गेट के सामने ही बैठ गए। आदिवासियों ने नया मकान देने और मकान तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने मांग करते हुए दोपहर 3 से शाम लगभग 5,30 बजे तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। (mp news)

बगैर नोटिस दिए प्रशासन ने तोड़ा मकान- आदिवासी महिला

मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सरिता मालवीय, टीजाई कंचन सिंह ठाकुर आदिवासियों को समझाइश देती रही। पीड़ित मनोता बाई कलमे, किसान लाल कलमे ने बताया कि बगैर नोटिस दिए ही प्रशासनिक अमले ने मकान तोड़ना शुरू कर दिए थे। घरों के अंदर अनाज, सामग्री निकलने का मौका नहीं दिया गया। रहने के लिए कोई जगह नहीं होने के कारण कडकड़ती सर्दी में परिवारों को बाहर सोना पड़ रहा है।

कलेक्टर कार्यालय परिसर का आवागमन रहा बंद

मुख्य द्वार के सामने आदिवासियों को बैठने के बाद गेट को बंद कर दिया गया था। इस कारण परिसर में आने वाले लोगों को असुविधा हुई। शाम को कार्यालय से निकलने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी पीछे के गेट से आवागमन करना पड़ा।

Published on:
13 Dec 2025 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर