नर्मदापुरम

घर की छत पर मिले युवक-युवती के शव, पास में मिली प्रेग्नेंसी किट

mp news: रात 12 बजे के आसपास पिता ने आखिरी बार बेटी को छत पर देखा था, सुबह छत पर पहुंचे तो मिले बेटी व युवक के शव।

less than 1 minute read
couple found dead on rooftop pregnancy kit found

mp news: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के भटगांव में युवक-युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में युवती के घर की छत पर मिले। मृतक युवक रायसेन जिले के गोरा मचवाई गांव का रहने वाला था और उसकी पहचान अरुण पूर्विया के तौर पर हुई है। अरुण के हाथ में कट्टा मिला है। पुलिस को मौके पर प्रेग्नेंसी किट भी मिली है। हालांकि किट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

पत्नी के साथ सो रहे पति की गोली लगने से मौत, कमरे में टूटी मिली चूड़ियां

रात 12 बजे के करीब आखिरी बार बेटी को छत पर देखा

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 12 बजे बेटी को छत पर देखा था। सोमवार सुबह जब छत पर गए तो दोनों के शव मिले। बताया गया है कि युवक अरुण और युवती एक ही समाज के थे। वे मोबाइल पर बात किया करते थे। लव अफेयर की बात सामने आ रही है। शक है कि युवक उससे मिलने घर आया और छत पर चला गया। हैरानी की बात ये है कि दो गोलियां चलीं लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।

प्रेग्नेंसी किट मिली, जांच जारी

पुलिस को मौके से एक प्रेग्नेंसी किट भी मिली है जो कि इस्तेमाल नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अंदेशा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली, एक एंगल ऑनर किलिंग का भी है। डॉग स्क्वॉड, FSL ऑफिसर और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें

बाथरूम की जाली से पटवारी ने बनाए नहा रही नाबालिग छात्रा के वीडियो

Published on:
03 Mar 2026 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर