नर्मदापुरम

सीएम का बड़ा ऐलान! भोपाल और इंदौर के बाद इस जिले को बनाया जाएगा महानगर

CM Mohan Yadav big announcement : नर्मदापुरम स्टेशन लोकार्पण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा तट नगरी को महानगर बनाने की घोषणा की। पचमढ़ी को टॉप टूरिज्म हब बनाया जाएगा। विकास के वादों की बौछार हुई।
2 min read
Narmadapuram city a metropolis and Pachmarhi a tourist center in CM Mohan Yadav big announcement (सोर्स: सीएम मोहन यादव एक्स अकाउंट)

CM Mohan Yadav big announcement: नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा तट पर बसी तीर्थ नगरी नर्मदापुरम को इटारसी, माखननगर और सोहागपुर को मिलाकर महानगर बनाया जाएगा। स्थानीय प्रचुर संपदाओं का सदुपयोग कर नवकरणीय ऊर्जा आधारित उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं।

पचमढ़ी को बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र

पचमढ़ी को प्रदेश के सबसे अच्छे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में आए उद्योगपति सहित हर व्यक्ति नर्मदा के सौंदर्य को देखें। सतपुड़ा के जंगल को देखें। यहां निवेश करें और काम करें, हमारे लोगों को भी रोजगार दें। इसपर काम किया जा रहा है। खेती उत्पादन और सिंचाई की क्षमता बढ़ी है। 1956 से 2002-03 तक 7 लाख हेक्टेयर में खेती होती थी। आज बदलते दौर में 55 लाख हेक्टेयर में खेती हो रही है।

यात्री सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी

लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यात्री सुविधाओं और अधोसंरचनाओं का विकास निरंतर जारी है। रेल पटरियां विकास के संवाहक के रूप में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि अमृत स्टेशनों की सौगात से विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

16 करोड़ की लागत से बना स्टेशन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा 16 करोड़ की लागत से नर्मदापुरम में सर्व सुविधा युक्त स्टेशन बनकर तैयार हुआ है। प्रदेश के सबसे बड़े जंक्शन इटारसी में भी 40 करोड़ की लागत से बड़े क्षेत्र का विकास कार्य किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद नारोलिया ने 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव का अभिनंदन किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना है और अब विकसित राज्य बना। इस मौके पर विधायक विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Updated on:
07 Oct 2025 02:10 pm
Published on:
23 May 2025 02:48 pm