tiger state of india- अब 2 अक्टूबर से होंगे टाइगर के दीदार...। करना होगा तीन माह का इंतजार...।
नर्मदापुरम। बारिशकाल शुरू होने से जिले के सतुपड़ा टाइगर रिजर्व (satpura tiger reserve) क्षेत्र एसटीआर के मढ़ई-चूरना सहित जंगल के अन्य पर्यटन स्थल केंद्र पर पर्यटकों की आवाजाही प्रवेश को एक जुलाई से 1 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।
एसटीआर के मढ़ई में इस साल के सीजन में टाइगर सहित तेंदुआ, भालू, सांभर-चीतल, आइना, लकड़बग्गा, बायसन आदि अन्य दुर्लभ वन्य प्राणियों का देश-विदेशों से आए पर्यटकों ने दीदार किया। सबसे अधिक 486 विदेशी सैलानी मढ़ई एवं 102 बागड़ा बफर में आए। पर्यटकों के आने से एसटीआर को आय भी अच्छी हुई है। अब घूमने के लिए पर्यटकों को चार माह का इंतजार करना होगा। यानी 2 अक्टूबर से ये केंद्र फिर से खुलेंगे।
इस सीजन में 1 जुलाई 2021 से लेकर 24 जून 2022 तक की अवधि में मढ़ई, चूरना, नीमघान, कपिलधारा, मल्लूपुरा, बागड़ा बफर, पचमढ़ी व्यू, देनवा, पिपरिया में कुल 3 लाख 72 हजार 75 पर्यटन यहां घूमने के लिए आए। इसमें विदेशी पर्यटक 592 शामिल रहे। पर्यटकों ने जंगल के राजा टाइगर, बायसन, बारहसिंगा, हिरण सहित अन्य दुर्लब वन्यप्राणियों, पक्षियों का दीदार किया है। सबसे अधिक 2 लाख 77 हजार 135 भारतीय पर्यटक पचमढ़ी व्यू में घूमे।
यह भी पढ़ेंः
कहां कितने पर्यटक आए, कितनी आय हुई
| पर्यटन स्थल | भारतीय | विदेशी | योग | कुल आय |
| मढ़ई | 27967 | 486 | 28453 | 21426399 |
| चूरना | 4508 | 02 | 4510 | 4000420 |
| नीमघान | 2663 | 00 | 2663 | 1232490 |
| मल्लूपुरा | 1294 | 02 | 1296 | 597250 |
| बागड़ा बफर | 15545 | 102 | 15647 | 4250440 |
| पचमढ़ी व्यू | 277135 | 00 | 277135 | 20726961 |
| देनवा | 41861 | 00 | 41861 | 1066115 |
| पिपरिया | 510 | 00 | 510 | 129800 |
यह भी पढ़ेंः
5 करोड़ से अधिक की हुई आय
उक्त पर्यटक स्थल केंद्रों में पर्यटकों से एसटीआर को कुल 5 करोड़ 34 लाख 29 हजार 8675 रुपए की आय हुई है। इसमें भारतीय पर्यटकों से 5 करोड़ 26 लाख 32 हजार 605 रुपए एवं विदेशी पर्यटकों से 7 लाख 97 हजार 270 रुपए की आय शामिल है।
2 अक्टूबर से फिर शुरू होगा पर्यटन
बारिशकाल के कारण एसटीआर के पर्यटन स्थलों पर आवाजाही को 1 जुलाई से 1 अक्टूबर की अवधि तक बंद किया गया है। 2 अक्टूबर से फिर से यहां पर्यटन शुरू हो जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस साल पर्यटन अच्छा रहा।
-एल कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम।