नरसिंहपुर

वॉटरफॉल में नहाने गए 3 छात्रों की डूबने से मौत, शव बाहर निकलते ही मची चीख-पुकार

Hathi Nala Waterfall Case : देर रात तीनों शवों का रेस्क्यू कर मर्चुरी पहुंचा दिया गया था, जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
2 min read
Hathi Nala Waterfall Case
वाटरफॉल नहाने गए 3 छात्रों की डूबने से मौत (Photo Source- Patrika)

Hathi Nala Waterfall Case :मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वाटरफॉल पर नहाने गए 3 स्कूली दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। देर रात तीनों शवों का रेस्क्यू कर मर्चुरी पहुंचा दिया गया था, जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घटना के बाद एक तरफ जहां शहरभर में सनसनी फेल गई हैतो वहीं, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, जिले के अंतर्गत आने वाले जबलपुर-भोपाल हाइवे क्रमांक-45 पर स्थित ग्राम बिल्धा से एक किमी दूर जंगल में स्थित हाथीनाला इलाके में घूमने गए थे। यहां तीनों पानी में नहाने लगे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार होकर डूब गए। घटना के बाद देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 17 वर्षीय तनमय पिता तरुण शर्मा पटवारी निवासी संस्कार सिटी नरसिंहपुर, 18 वर्षीय अश्विन पिता भगवत जाट निवासी धुवगट और 17 वर्षीय अक्षत पिता अखिलेश सोनी निवासी गोकुल नगर नरसिंहपुर के शव पानी से रेस्क्यू कर लिए गए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, दो दुपहिया वाहनों से वाटरफाल आए तीन किशोंरों के शव देर रात रेस्क्यू कर लिए गए हैं। फिलहाल, ये ज्ञात नहीं है कि, उनके साथ कोई और भी था या सिर्फ वो तीन ही यहां आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस मामले से जुड़ी कुछ विशेष चीजें सामने आ सकेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तनमय चावरा विद्यापीठ में 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि अक्षत और अश्विन उत्कृष्ट विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र था।

बारिश में यहां बड़ी संख्या में घूमे आते हैं लोग

दूसरी तरफ बता दें कि, बारिश के समय हाथीनाला में पहाड़ी से पानी गिरता है, जिससे जलप्रपात बन जाता है। ऐसे में यहां घूमने के लिए आसपास के कई इलाकों से लोग आते हैं। यहां पहाड़ी के नीचे जहां पानी भरा रहता है वहां गहराई भी अधिक है। जो हादसे का कारण बनता है।

Updated on:
02 Aug 2025 02:13 pm
Published on:
02 Aug 2025 01:53 pm
Also Read
View All
सरकारी व निजी स्कूलों का नामांकन लक्ष्य अधूरा, चीचली आगे, चांवरपाठा पिछड़ा, अब तक 1 लाख 94 हजार 285 नामांकन

योजनाओं के कार्यो में लापरवाही पर वेतन वृद्धि, इंक्रीमेंट रोकने निर्देश, स्क्रीनिंग बढ़ाने कलेक्टर ने दिया जोर

बारिश में मुनाफा कमाने की होड़ में नदियों से रेत निकालकर हो रहा स्टॉक, संयुक्त टीम ने की 258 घनमीटर रेत जब्त

पलोहाबड़ा में संयुक्त टीम ने जब्त की 48 ट्रॉली रेत, 6 ट्रॉली गिट्टी, पंचायत भवन व मुक्तिधाम के पास लगे थे ढेर

जिले की कई एंबुलेंस में दवाइ, स्टपनी, आक्सीजन, अलार्म नहीं, शॉकअप खराब, ऑडिट में खुल रही खामियों की पोल