Action-बैलगाड़ी सहित 8 सागौन की सिल्ली पकड़ी

शक होने पर वन विभाग के कर्मियों ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2016, 12:06 AM IST
Action
Action
गोटेगांव। एक बैलगाड़ी में पत्तों के बीच सागौन की 8 सिल्ली छुपा कर ले जाते वन विभाग ने जब्त की है। रामनिवारी के पास वनविभाग वनपाल आरएस सोनी वन रक्षक नीतेश मेहरा को शक हुआ तो उन्होंने बैलगाड़ी को रूकवाया। बैलगाड़ी को चैक किया तो उसमें सागौन की सिल्ली भरी हुई थी तभी उसको पकड़ कर वनविभाग के कार्यालय में ले गए।
वनविभाग के अनुसार यह सागौन की सिल्ली 0.665 घनमीटर है जिसकी लागत 28 हजार रुपए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैलगाड़ी वाला झिरी गांव से सागौन की सिल्ली भर कर आ रहा था। वनविभाग ने राजेश पिता रामदयाल गौड झिरी निवासी के खिलाफ बैलगाड़ी सहित सागौन जब्त कर प्रकरण बनाया है।
गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी ग्रामीण अंचलों में दो जगहों पर सिल्ली पकडी गई थी। इससे स्पष्ट हो रहा है कि गोटेगांव इलाके के जंगलों में अवैधानिक तरीके से सागौन की कटाई हो रही है।
Published on:
Also Read
View All
सैफ अली खान को धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी का नाम आया सामने; पुलिस के सामने बड़ा सवाल

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल

‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले कई राज

Paddy Procurement Issue: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही बड़ा संकट: एग्रीस्टैक में रकबा जीरो, फसल गलत दर्ज

बुंदेलखंड में जहरीली शराब के बाद प्रतिबंधित गुटखा फैक्टरी और ट्रेडर्स पर बड़ा एक्शन, दो कारोबारियों पर गिरी गाज