नरसिंहपुर

जिला अस्पताल के वाहन स्टैंड पर कार चालक से मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, कार रोककर की गाली-गलौंच

vehicle stand of the district hospital नरसिंहपुर. जिला अस्पताल के वाहन स्टैंड पर मंगलवार की शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक घायल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला कायम किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीडि़त महावीर सिंह पिता लखविंदर सिंह 24 वर्ष निवासी ग्राम डोलन […]

2 min read
अस्पताल के वाहन स्टैंड पर जांच दौरान पुलिस।

vehicle stand of the district hospital नरसिंहपुर. जिला अस्पताल के वाहन स्टैंड पर मंगलवार की शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक घायल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला कायम किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीडि़त महावीर सिंह पिता लखविंदर सिंह 24 वर्ष निवासी ग्राम डोलन थाना बलटोहा जिला तरनतारन पंजाब ने बताया है कि वह कार से अस्पताल से निकल रहा था तभी तीन लडक़ों ने गाली-गलौंच करते हुए कार को रोका और विवाद करते हुए मारपीट कर दी। जिससे उसे चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के बाद कार्तिक पचौरी, सचिन कश्यप, सौरभ एवं अन्य के खिलाफ मामला कायम किया है। घायल का मेडीकल कराया गया है, उसे हाथ में अन्य स्थानों पर चोट है जबकि उसके साथ रहे एक अन्य व्यक्ति को भी साधारण चोट होना बताया गया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां से कुछ डंडे भी बरामद किए हैं लेकिन कोतवाली पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौके पर क्या-क्या मिला है।
डोकरघाट में दो दुकानदारों के बीच मारपीट, तोडफ़ोड़, मामले कायम
नरसिंहपुर. स्टेशनगंज थाना के तहत आने वाले ग्राम डोकरघाट स्थित दादा महाराज मंदिर के पास मंगलवार को फल व प्रसाद की दुकान लगाने वाले दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक-दूसरे के साथ मारपीट हुई, वहीं दुकान में तोडफ़ोड़ भी की गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और जांच की। मामले में स्टेशन गंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि दीपक सेन एवं संतोष चौधरी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। दीपक ने पहले भी मारपीट की एक घटना की थी। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। पीडि़त संतोष चौधरी के थाना पहुंचने पर पुलिस ने उसे एमएलसी के लिए भिजवाया। संतोष ने आरोप लगाया है कि दीपक नामक युवक उसकी दुकान पर आया और गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दीपक ने संतोष के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
25 Feb 2026 01:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर