नरसिंहपुर

खेत में रखे गन्ना पत्तियों के रोल में भभकी आग से हडक़ंप, तीन दमकलों को आग बुझाने लगाने पड़े 20 से ज्यादा राउंड

summer season has begun in the district नरसिंहपुर. जिले में गर्मी का सीजन शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढऩे लगी हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय से लगे ग्राम धुवघट स्थित एक खेत में गन्ना पत्तियों के रोल में अज्ञात कारणों से आग भभक गई। जिसका धुआं उठते लोगों ने देखा तो हडक़ंप मच […]

2 min read
खेत में रखे गन्ना पत्तियों के रोल में लगी आग बुझाती दमकल।

summer season has begun in the district नरसिंहपुर. जिले में गर्मी का सीजन शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढऩे लगी हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय से लगे ग्राम धुवघट स्थित एक खेत में गन्ना पत्तियों के रोल में अज्ञात कारणों से आग भभक गई। जिसका धुआं उठते लोगों ने देखा तो हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना लगते ही नगरपालिका नरसिंहपुर व करेली के दमकल वाहन ने आग पर काबू पाने कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक यहां अंगारे दहकते रहे और लोग मौके पर मौजूद रहे।
नगरपालिका के सीएमओ नीलम चौहान ने बताया कि धुवघट गांव के खेत में आग लगने की सूचना स्थानीय संजय नेमा ने दोपहर करीब 2.20 बजे दी थी। जिसके बाद तत्काल परिषद की दो फायर ब्रिगेड को मौके लिए रवाना किया गया। इसके अलावा अध्यक्ष नीरज दुबे ने करेली नगरपालिका को सूचित कर एक और फायर बिग्रेड बुलाई। तीनों वाहनों से देर शाम तक करीब 20 राउंड पानी का छिडक़ाव किया गया। इससे आग को आसपास फैलने से रोक दिया गया। हालांकि इसके बाद भी आग दहकती रही। जिसे रात आठ बजे तक बुझाने का प्रयास किया जाता रहा। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत बेलर मशीनों से खेतों में गन्ना व अन्य फसलों के अवशिष्टों को निजी एजेंसियां निशुल्क काटकर इन्हें नवीकृत ऊर्जा संयंत्रों में सप्लाई करती हैं। गन्ने के अवशिष्टों के रोल बनाकर इन्हें परिवहन के लिए रखा गया था, लेकिन इसमें अचानक आग लग गई। इसी तरह की आग पिछले दिनों करेली शहर के पास भी भडक़ी थी। जिस पर नगरपालिका की फायर बिग्रेड ने बामुश्किल काबू पाया था। इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बाद नागरिक कह रहे है कि जहां पर भी इस तरह के रोल एकत्रित कर रखे जा रहे हैं वहां सुरक्षा-निगरानी सुनिश्चित कराई जाए ताकि घटनाओं पर रोक लगे और अन्य लोग प्रभावित न हों।

Published on:
12 Mar 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर