नरसिंहपुर

स्वस्थ शरीर ही आने वाले भविष्य के वैभव का प्रतीक

स्वस्थ शरीर ही आने वाले भविष्य के वैभव का प्रतीक. प्रहलाद पटेल सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

less than 1 minute read
Surya Namaskar program organized
Surya Namaskar program 

प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के रूप में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सोमवार ी को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में आयोजित हुआ। जिले के स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन से किया गया। इस दौरान आकाशवाणी द्वारा सीधे प्रसारित कायक्रम के साथ सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को क्रमवार किया और प्राणायाम का अभ्यास भी किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि 12 मुद्राओं का अभ्यास किया और अनुलोम. विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के संदेश का प्रसारण किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आकाशवाणी से अपना संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने नौजवानों को संदेश दिया था कि वे खेल मैदान में जाकर अपने आप को स्वस्थ व मजबूत बनाएंए तो हम दुनिया के सभी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संकल्प से सिद्धी अभियान के बारे में बताया। आज के दिन देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया स्वामी विवेकानंद के संदेश को स्वीकार करती है। मंत्री पटेल ने बच्चों से कहा कि स्वस्थ शरीर ही आने वाले भविष्य के वैभव का प्रतीक है। किसी भी सफ लता में स्वास्थ्य पहला पायदान होता है।

Published on:
13 Jan 2026 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर