नरसिंहपुर

होटलिंग और ऐश की चाह में बने चोर, गुल्लक तक नहीं छोड़े 7 चोरियों का खुलासा, 22 लाख के जेवर और बाइक बरामद

गलत संगत, अच्छी लाइफ स्टाइल, होटलिंग और मौज-मस्ती की चाह ने कुछ युवकों व किशोरों को चोरी की दुनिया में धकेल दिया। थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है।

2 min read
कार्रवाई का खुलासा करते एसपी, एएसपी, एसडीओपी।

Bad company, a desire for a lavish lifestyle नरसिंहपुर. गलत संगत, अच्छी लाइफ स्टाइल, होटलिंग और मौज-मस्ती की चाह ने कुछ युवकों व किशोरों को चोरी की दुनिया में धकेल दिया। थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बंद मकानों की रेकी कर देर रात चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से करीब 22 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। चोरी के जेवर खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता की मौजूदगी में कार्रवाई का खुलासा किया। बताया कि स्टेशनगंज पुलिस को मुखबिर से कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में तीन नाबालिग विधि उल्लंघनकर्ता बालकों सहित आरोपियों ने चीलाचौन, सुपला, खुरपा बड़ा, विपतपुरा के दो स्थानों, जेल क्वार्टर्स और मंडी रोड स्थित एक होटल में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सुनसान और बंद मकानों की रेकी करते थे। देर रात दरवाजे और ताले तोडकऱ नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर अलग-अलग रास्तों से फरार हो जाते थे। चोरी का सामान कम कीमत में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी से मिलने वाली रकम होटलिंग, घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में खर्च की जाती थी। आरोपियों ने बच्चों के गुल्लक तक नहीं छोड़े। पुलिस ने कबच्चों की जमा राशि भी बरामद कर ली।

आरोपियों से बरामद चोरी किए गए गहने।


जेवर खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार
गिरोह से पूछताछ में सामने आया कि चोरी के सोने-चांदी के जेवर गांधी वार्ड निवासी मनीष सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दुकानदार को गिरफ्तार करते हुए चोरी के जेवर बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ग्राम चिनकी उमरिया से चोरी की गई बाइक और छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र से चोरी की गई बाइक भी जब्त की है। दोनों वाहनों की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है।
यह आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश उर्फ मंगल चौधरी निवासी करहैया बचई, विशेष उर्फ भोला ठाकुर निवासी खमतरा और मनीष सोनी निवासी गांधी वार्ड शामिल हैं। आरोपियों को पकडऩे में स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल, एसआइ मुकेश बिसेन, राहुल सोनकर, दिव्या सनोडिया, एएसआइ शिवराज सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर, आरक्षक योगेंद्र, नंदकिशोर, जितेंद्र, मनीष, सैनिक अवधेश जाट की विशेष भूमिका रही।

Published on:
10 May 2026 01:34 pm
Also Read
View All
सूर्यकुंड में स्वच्छता के लिए श्रमदान कर दिया स्वच्छ नर्मदा, सुरक्षित भविष्य का संदेश, पत्रिका अमृतम जलम अभियान

सीमित संसाधनों में डेंगू-मलेरिया से जंग, जांच बढ़ाने जोर, एक एलाइजा से जांच व्यवस्था, जागरूकता भरोसे नियंत्रण की कोशिश

समाज में खत्म नहीं हो रहीं रुढिय़ां, 6 साल 127 से ज्यादा रुकवाए गए बाल विवाह, कई दूसरे क्षेत्रों में करते हैं कार्यक्रम

नाले की जमीन पर धौंस दिखाकर लगा दी गन्ने की फसल, मारपीट, ठेमी थाना के ग्रामीण परिवार ने की शिकायत

भवन बने, सुविधाएं अधूरी, 167 आंगनवाड़ी केंद्र अंधेरे में, 166 में शौचालय नहीं,बच्चों को केंद्रों में बैठने की लाचारी