नरसिंहपुर

MP के रेलवे स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, यात्रियों में मची भगदड़, दर्जनभर घायल

Bees Attack: मध्य प्रदेश के गाडरवारा रेलवे स्टेशन के पास बनी पानी की टंकी पर बड़ी तादाद में बने छत्ते से मधुमक्खियों ने प्लेटफार्म और ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया।
2 min read
Bees Attack at Gadarwara Railway Station Dozen Passengers Injured MP news
Bees Attack at Gadarwara Railway Station (फोटो- Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश में मधुमक्खियों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। अब नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अचानक मधुमक्खियों के हमले (Bees Attack) से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे स्टेशन के पास बनी पानी की टंकी पर बड़ी तादाद में बने छत्ते से मधुमक्खियों ने प्लेटफार्म और ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद स्टेशन और ट्रेन में भगदड़ मच गई। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी जहां बड़ी संख्या में यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

पानी की टंकी से निकला झुंड, प्लेटफॉर्म बना निशाना

जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे की पानी की टंकी में लगे छत्तों से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकलकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं और वहां मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में पूरा प्लेटफॉर्म खाली कराना पड़ा। स्टेशन में खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद थी, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से हालात बेकाबू हो गए। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर 1 को खाली कराया।

एक दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घालयों को तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक यात्री पर एक साथ कई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घबरा गया।

सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म खाली, आवागमन प्रभावित

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 को तत्काल खाली कराया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेन आवागमन भी प्रभावित रहा, वहीं कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी।

लापरवाही के आरोप, पहले से लगे थे छत्ते

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्टेशन परिसर में लंबे समय से मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए थे, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने कई बार इसकी शिकायत रेलवे कर्मचारियों से की लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की।

जांच और सुधार की मांग

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल जांच और छत्तों को हटाने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। (MP news)

Updated on:
10 Apr 2026 03:23 pm
Published on:
10 Apr 2026 03:23 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई