नरसिंहपुर

विद्युत पेंशन भुगतान की ठोस एवं स्थायी गारंटी सुनिश्चित करने मांग, धरना-प्रदर्शन कर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

MP Electricity Board Pensioners नरसिंहपुर. मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति ने बुधवार को झिरना स्थित विद्युत केंद्र परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में विद्युत पेंशन के नियमित एवं सुनिश्चित भुगतान की ठोस एवं स्थायी व्यवस्था किए […]

2 min read
बुधवार को अपनी मांगों पर प्रदर्शन करते पेंशनर।

MP Electricity Board Pensioners नरसिंहपुर. मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति ने बुधवार को झिरना स्थित विद्युत केंद्र परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में विद्युत पेंशन के नियमित एवं सुनिश्चित भुगतान की ठोस एवं स्थायी व्यवस्था किए जाने तथा महंगाई राहत का भुगतान केंद्र सरकार के समकक्ष दरों एवं समान समयावधि में किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। पेंशनरों ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विधिसम्मत एवं संरक्षित अधिकार है, इसके भुगतान में किसी प्रकार की अनिश्चितता अथवा विलंब उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता के माध्यम से सौंपा।


धरना स्थल पर एसोसिएशन के संरक्षक सुभास दुबे एवं जीके चतुर्वेदी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा हेतु स्पष्ट एवं संस्थागत व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। इसी क्रम में एसके चतुर्वेदी प्रांतीय अध्यक्ष, पेंशनर समाज, आरके पटेल अध्यक्ष, पेंशनर समाज एवं विनोद तिवारी अध्यक्ष, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने संगठनों की ओर से संयुक्त संघर्ष मोर्चा को समर्थन प्रदान किया। साथ ही सीबी शर्मा, डीडी गोस्वामी, ऋषि कुमार महोबिया, एनके श्रीवास्तव एवं एसआर सराठे ने भी पेंशनरों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए शासन से शीघ्र समाधान करने कहा। इस मौके पर एसएन दुबे, बीआर सिंह, बीएस पटेल, एसके कुर्मी, धनपत तिवारी, एलपी कहार, विजय नेमा, सतीश गुप्ता, एमएल ऊमरे, जीपी व्यास, सीएल कहार, चेतराम नौरिया, अमर सिंह चौधरी, राजा भैया ठाकुर, नेतराज सिंह कौरव, एसपी कहार, एसआर पटेल, एसके रायजादा, श्यामलाल केवट, केजी शर्मा, आईपी मेहरा, बीएस मेहरा, एमसी रैकवार, राजकुमार बाथरे, आरके नावकर, आरपी पटेल, जीएस पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे। संचालन जीके चतुर्वेदी व अरुण खरे ने किया।

Published on:
12 Feb 2026 01:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर