In the anti-rabies vaccination नरसिंहपुर. रेबीज मुक्त शहर की दिशा में नरसिंहपुर में चल रहे एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान में दूसरे दिन 189 श्वानों को टीका लगाया गया। अमला दिन भर जाल, कैचर, डंडा व अन्य संसाधन लेकर टीका लगाने शहर में घूमता रहा। नगरपालिका और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त पहल से शहर में आवारा […]
In the anti-rabies vaccination नरसिंहपुर. रेबीज मुक्त शहर की दिशा में नरसिंहपुर में चल रहे एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान में दूसरे दिन 189 श्वानों को टीका लगाया गया। अमला दिन भर जाल, कैचर, डंडा व अन्य संसाधन लेकर टीका लगाने शहर में घूमता रहा। नगरपालिका और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त पहल से शहर में आवारा बल्कि पालतू श्वानों को भी सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। दो दिनों में कुल 432 श्वानों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।
सीएमओ नीलम चौहान ने बताया कि अभियान के प्रति नागरिकों के बढ़ते उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए नगरपालिका अब सोमवार 2 और 3 मार्च को भी नि:शुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने का कार्य करेगी। यह अभियान केवल पशुओं के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरवासियों को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर रजनी सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है।
यहां लगवाएं नि:शुल्क वैक्सीन
शेष बचे श्वानों के मालिक एवं स्थानीय नागरिक इतवारा बाजार स्थित पॉलीक्लीनिक पशु चिकित्सालय में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पहुंचकर नि:शुल्क टीकाकरण करा सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग कर सुरक्षित, स्वस्थ और रेबीज मुक्त नरसिंहपुर बनाने में भागीदार बनें।