नरसिंहपुर

पत्नी ने उधार चुकाया तो पति ने की मारपीट, न्यायालय ने दी सजा

मारपीट के प्रकरण में आरोपी को अर्थदंड
less than 1 minute read
court
आंग्रे के बेटे, नातिन, रजिस्ट्रार व कलेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस

नरसिंहपुर . नेहा परस्ते की न्यायालय द्वारा आरोपी संतोष चौधरी निवासी चंदलोन थाना गोटेगांव को भादवि की धारा 323 में पांच सौ रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ इन्द्रमणि गुप्ता ने बताया कि २८ अप्रैल २०१८ को फरियादी रोशनलाल चौधरी ग्राम चंदलोन फेरी करने गया था। वहां आरोपी संतोष चौधरी के घर के सामने आरोपी की पत्नी पुष्पा से उधारी सामान के 130 रूपये दिए, इसी बीच संतोष वहां आ गया और गाली देकर बोलने लगा किस चीज के पैसे मांग रहा है, इस बात पर फरियादी रोशनलाल चौधरी द्वारा उधारी बताई गई। आरोपी संतोष चौधरी ने फरियादी रोशनलाल चौधरी के सिर में पत्थर मारा जिससे वऊरियादी रोषनलाल चौधरी के सिर से खून निकलने लगा और उसके बाद गाली देकर उसे भगा दिया। आरोपी संतोष के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506 भाग-दो के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान आरोपी संतोष को 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। प्रकरण की पैरवी एडीपीओ संगीता दुबे द्वारा की गई।

Published on:
04 Dec 2019 09:35 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई