2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई

ED Raid : बुधवार सुबह तेंदूखेड़ा राजमार्ग में स्थित शराब कारोबारी रामलाल झारिया के ठिकानों पर दिल्ली से आई ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरु की है। बताया जा रहा है कि, उनके घर और दफ्तर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
2 min read
Google source verification
ED Raid

नरसिंहपुर में ईडी की रेड (फोटो सोर्स: Patrika)

Narsinghpur News : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक एवं कारोबारी संजय शर्मा से जुड़े ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापामारी कार्रवाई शुरू की है। दिल्ली से पहुंची टीम ने तेंदूखेड़ा क्षेत्र में राजमार्ग स्थित संजय शर्मा के कारोबारी कार्यालय पर जांच शुरू की। इसके साथ ही उनके नजदीकी बताए जा रहे रामलाल झरिया के तेंदूखेड़ा वार्ड क्रमांक-9 स्थित आवास पर भी ईडी की टीम के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम बुधवार तड़के करीब आधा दर्जन वाहनों से तेंदूखेड़ा पहुंची। टीम ने राजमार्ग स्थित कार्यालय में दस्तावेजों और अन्य कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।

जल्द खुलासा करेगी टीम

ईडी की कार्रवाई किस मामले के सिलसिले में की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जांच संजय शर्मा से जुड़े किसी कारोबारी मामले के संबंध में की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई एनएचएआई के टोल से जुड़े मामले को लेकर है हालांकि, जांच का वास्तविक कारण और ईडी की कार्रवाई का दायरा अधिकारियों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

थाने को भी बाद में मिली सूचना

कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। मौके पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी, लेकिन जांच के चलते संबंधित परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। सुआतला थाना पुलिस ने बताया कि, मौके पर केंद्रीय स्तर की टीम के आने की जानकारी है। पुलिस की ओर से फिलहाल कोई अलग टीम कार्रवाई के लिए नहीं भेजी गई है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी कार्रवाई

ईडी की टीम संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान क्या-क्या सामने आया और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग