16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नागरिक बताते हैं कि वर्ष 2019 में सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, निविदा प्रक्रिया भी पूरी हुई, लेकिन सात वर्ष बाद भी मौके पर निर्माण शुरू नहीं हुआ।
2 min read
Google source verification

Sir! Where exactly did our road नरसिंहपुर. साहब! आखिर हमारी सडक़ और नाली कहां चली गई, सात साल बाद भी निर्माण नहीं हो सका, मियाद तो तीन माह में कार्य होने की थी। यह सवाल रानी अवंतीबाई वार्ड की गली नंबर 3 स्थित धनारे कॉलोनी के रहवासी नगर प्रशासन और जिला प्रशासन से लगातार पूछ रहे हैं। लेकिन नगर प्रशासन निरुत्तर है। नागरिक वर्षो से कच्ची सडक़ पर कीचड़-फिसलन और गंदगी से परेशान हैं।
नागरिक बताते हैं कि वर्ष 2019 में सडक़ एवं नाली निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, निविदा प्रक्रिया भी पूरी हुई, लेकिन सात वर्ष बाद भी मौके पर निर्माण शुरू नहीं हुआ। सिस्टम यदि यदि सडक़ नहीं बनवा पा रहा हैं तो कम से कम पूरे मामले की जांच करा दी जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिस कार्य की स्वीकृति मिली थी, वह आखिर क्यों नहीं हुआ और यदि राशि जारी हुई थी तो उसका उपयोग कहां हुआ।


घरों से निकलना मुश्किल, कचरा वाहन नहीं आता
नागरिक कहते हैं कि बारिश के दिनों में गली के लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। जलभराव, कीचड़ और गंदगी से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। घरों तक दोपहिया और चारपहिया वाहन पहुंचाना भी कठिन हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है। निकाय का कचरा वाहन भी यहां नहीं आता, जिससे गंदगी फैली रहती है। नागरिक कहते है कि नगर प्रशासन के साथ ही कलेक्टर के नाम भी कई बार आवेदन-ज्ञापन दिए जा चुके हैं। नागरिकों का कहना है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाब और जमीन पर काम चाहिए। उनका सवाल है कि यदि तीन माह में पूरा होने वाला कार्य सात वर्ष में भी शुरू नहीं हो पाया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
वर्जन
दिसंबर 2019 में सडक़ स्वीकृत होने पर भी आज तक कार्य नहीं हुआ। अभी कुछ घरों में सीवर लाइन के कनेक्शन का कार्य भी अधूरा है।
शास्त्री पवन उदेनिया, नागरिक
कॉलोनी में न तो नाली बनी है और न ही सडक़ बनी है। बार-बार बुलाने पर भी यहां सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते।
मुन्नालाल सराठे, नागरिक
बारिश के समय घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, फिसलकर गिरते हैं तो उनकी ड्रेस खराब हो जाती है।
सुनील साहू, नागरिक
हमारी गली में सफाई नहीं होने से गंदगी फैली रहती है। तीन से चार माह में एक बार सफाई कर्मचारी आते हैं। सडक़-नाली बनना बेहद जरूरी है।
गुलाब सिंह राजपूत, नागरिक
नागरिकों का आवेदन मिला है, उसे दिखवाया जा रहा है कि आखिर कार्य किस वजह से नहीं हो सका।
गजेंद्र सिंह लोधी, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग