नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में पोर्टल से भुगतान में देरी से तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य बंद,पिछड़ रहे कार्य में अब नया बखेड़ा

नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय के प्राचीन नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण का पहले फेज का कार्य लगातार पिछड़ रहा है। पहले ठेकेदार द्वारा कार्य में रूचि नहीं दिखाई गई, जैसे-तैसे कार्य शुरू हुआ तो फिर गति कमजोर रही, बारिश ने कार्य बंद कर दिया। अब कार्य में पोर्टल से भुगतान में देरी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
2 min read
नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय के प्राचीन नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण का पहले फेज का कार्य लगातार पिछड़ रहा है। पहले ठेकेदार द्वारा कार्य में रूचि नहीं दिखाई गई, जैसे-तैसे कार्य शुरू हुआ तो फिर गति कमजोर रही, बारिश ने कार्य बंद कर दिया। अब कार्य में पोर्टल से भुगतान में देरी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
नरसिंह तालाब जहां सौंदर्यीकरण कार्य बाधित हो रहा है। फोटो-पत्रिका

Narsingh Talab नरसिंहपुर. जिला मुख्यालय के प्राचीन नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण का पहले फेज का कार्य लगातार पिछड़ रहा है। पहले ठेकेदार द्वारा कार्य में रूचि नहीं दिखाई गई, जैसे-तैसे कार्य शुरू हुआ तो फिर गति कमजोर रही, बारिश ने कार्य बंद कर दिया। अब कार्य में पोर्टल से भुगतान में देरी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। जिससे कार्य फिर बंद कर दिया गया है। पहले फेज में यहां करीब एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से कार्य होना हैं लेकिन जल्दी पूर्ण होने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
नरसिंह तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य दो फेज में स्वीकृत है। जिसमें पहले फेज का कार्य अब तक करीब 45 प्रतिशत ही हो सका है। जिसमें एक साइड की पिचिंग के साथ ही तालाब से लगे रिहाइशी क्षेत्र में पिचिंग का कार्य हुआ है। टू बॉल का कार्य अभी चल ही रहा है। तालाब के काफी हिस्से में पानी होने से बीच वाले हिस्से में कार्य की शुरूआत नहीं हो सकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि तालाब का पानी कम होने में एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है, उसके बाद ही आगे यहां कार्य होगा।
कार्य बंद होने की यह सामने आ रही वजह
तालाब क्षेत्र में अन्य जो कार्य हो रहे हैं उन्हें भी तीन दिनों से बंद कर दिया गया है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि निर्माण एजेंसी को राशि का भुगतान अब पोर्टल प्रक्रिया के जरिए हो रहा है। जिसमें भुगतान की पूरी प्रक्रिया होने में 15 से 20 दिन तक का समय लग जाता है। पूर्व में निकाय के जरिए ही यह प्रक्रिया हो जाती थी। नई प्रक्रिया से भुगतान में देरी होने की वजह से ठेकेदार के कर्मचारियों ने कार्य से दूरी बना ली है।
पहले फेज के कार्य में हो रही देरी से दूसरे फेज में स्वीकृत करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत वाले कार्यो की शुरूआत नहीं हो पा रही है।
वर्जन
तालाब का कार्य पिछड़ रहा है जिसे जल्दी कराने निरंतर निर्देश दिए जा रहे हैं। अभी भुगतान की प्रक्रिया पोर्टल से होने से उसमें देरी लग रही है। इसलिए ठेकेदार ने तीन दिन से कार्य बंद किया है। भुगतान जल्दी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
नीलम चौहान, सीएमओ नगरपालिका नरसिंहपुर

Updated on:
14 Dec 2025 01:30 pm
Published on:
14 Dec 2025 01:30 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल