नरसिंहपुर

आरटीओ कार्यालय में युवतियों की भीड़, मुफ्त में बने सभी के लाइसेंस

जिला परिवहन कार्यालय में महिलाओं के लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन
less than 1 minute read
Licenses of all young girls made for free
Licenses of all young girls made for free

नरसिंहपुर. महिलाओं व युवतियों को लाइसेंस बनवाने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय में मंगलवार को महिलाओं के लिए लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री व विस अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित शिविर में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक 2२७ आवेदन आए। जबकि विभाग में लाइसेंस बनवाने के लिए महिलाओं के आवेदन की संख्या ३-५ रोज रहती है। निशुल्क शिविर में लाइसेंस बनवाने में सबसे ज्यादा संख्या युवतियों की रही और महाविद्यालयों की युवतियों ने लाइसेंस बनवाए। जबकि कुछ महिलाओं ने ही आवेदन किए हैं। एक से छह महीने के भीतर इन महिलाओं को परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए विभाग में पहुंचना होगा। जिला परिवहन अधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि शासन की नीति के अनुसार निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए गए हैं। इसके अलावा अब लगातार शिविर आयोजित किये जाएंगे, जिससे महिलाओं व युवतियों के अधिक से अधिक लाइसेंस बनाए जा सकें। हम कॉलेजों में भी पहुंचकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देने के अलावा लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Published on:
23 Nov 2019 09:36 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई