नरसिंहपुर

शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर रो पड़ा नरसिंहपुर

Martyr Inspector Ashish Sharma: नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स के जाबांज इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब...।
2 min read
martyr Inspector Ashish Sharma
martyr Inspector Ashish Sharma

Martyr Inspector Ashish Sharma: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज हर किसी की आंख नम है। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जिले के लाल इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए मानो पूरा जिला उमड़ा हुआ है। शहीद आशीष शर्मा की पार्थिव देह बालाघाट से उनके गांव बोहानी पहुंची। इस दौरान रास्ते भर शहीद को अंतिम सलाम करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा और आशीष शर्मा अमर रहे की गूंज के साथ शहीद को हर किसी ने अंतिम विदाई दी।

देखें वीडियो-

गांव पहुंची पार्थिव देह

शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके गृहग्राम बोहानी पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा। हर किसी की आंख नम थी और जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंची तो घंटों से शहीद बेटे का इंतजार कर रहे बूढ़े पिता की आंखों से आंसूओं का सैलाब बह पड़ा। जिगर के टुकड़े को तिरंगे में लिपटा देख पिता देवेन्द्र शर्मा खुद पर काबू नहीं रख पाए और फफक फफक कर रो पड़े। पूरे गांव में आशीष शर्मा अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा आशीष शर्मा का नाम रहेगा की गूंज सुनाई देती रही।

नक्सलियों से लोहा लेते वक्त सीने पर खाई गोली

शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बेहद जाबांज और निडर ऑफिसर थे। बुधवार को जिस वक्त उन्हें शहादत मिली वो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीमों का नेतृत्व कर रहे थे। आशीष शर्मा के साथ ऑपरेशन में शामिल साथियों के मुताबिक आशीष सबसे आगे थे और उन्होंने डटकर नक्सलियों का मुकाबला किया। आशीष को मुठभेड़ के दौरान सीने, पेट और पैर में गोली लगी थी जिसके कारण वो वीरगति को प्राप्त हुए। इंस्पेक्टर आशीष को उनकी वीरता के लिए दो बार वीर पदक से सम्मानित किया जा चुका था।

Updated on:
20 Nov 2025 04:07 pm
Published on:
20 Nov 2025 04:07 pm
Also Read
View All
साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नरसिंहपुर में ट्रैक्टर मार्च कर किसानों ने मांगों पर बुलंद की आवाज, 225 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर आई किसानों की भीड़

‘तुमने मेरे घर वालों की दी बाइक क्यों बेची?’ नरसिंहपुर में पत्नी की बात सुन टूटा पति, दी जान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे

विभाग नहीं सुधरवा सका स्कूल तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ग्रामीण ने खोले घर के द्वार, जांच टीम को पढ़ते मिले बच्चे