नरसिंहपुर

मम्मी-पापा गए महाकुंभ, इधर बेटी को रेप कर छत से फेंका, 4 लोगों पर आरोप

mp news: परिजन 4 लोगों पर रेप कर छत से फेंकने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं पुलिस कह रही पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया बचकर भागते वक्त छत से गिरी..।
2 min read
narsinghpur

mp news: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 19 साल की युवती के साथ रेप कर उसे छत से फेंक दिया गया। परिजन का आरोप है कि 4 दरिंदों ने युवती के साथ रेप किया और फिर उसे छत से धकेल दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं इस घटना में पुलिस अलग ही कहानी बता रही है जो कि परिजन के आरोपों से उलट है।

रेप कर 4 लोगों ने छत से फेंका

घटना नरसिंहपुर जिले के करेली की है जहां रहने वाली 19 साल की युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दादा-दादी का आरोप है कि बदमाश रात में बेटी को घर से उठाकर ले गए थे और रेप करने के बाद उसे छत से नीचे फें क दिया। बेटी की चीख सुनकर वो बाहर आए तो बेटी अचेत पड़ी थी तब पुलिस को सूचना दी और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजन ने 4 आरोपियों पर रेप करने का आरोप लगाया है।


मम्मी-पापा गए हैं महाकुंभ

युवती के माता-पिता प्रयागराज महाकुंभ गए हुए हैं और वो घर में दादा-दादी के साथ थी। इधर एएसपी संदीप भूरिया का जो बयान है वो परिजन के आरोपों से अलग है। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि देर रात 11 से 12 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसा और युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता भागने लगी इसी दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस एक आरोपी को कस्टडी में लिया है और 3-4 अन्य को भी अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।


युवती के होश में आने पर सामने आएगा सच..

युवती को गंभीर चोटें आई हैं और उसे गंभीर हालत में नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर किया गया है। परिजन और पुलिस दोनों की कहानी अलग अलग है ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि कौन सच बोल रहा है? इस सवाल का जवाब युवती के बयान दर्ज होने पर ही मिल पाएगा।

Updated on:
11 Feb 2025 04:29 pm
Published on:
11 Feb 2025 04:29 pm
Also Read
View All
‘सनातन, युवा और चुनाव आयोग…’, नरसिंहपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर निशाना

नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू