बीते दिनों भोपाल में इंडियन रोड कॉफ्रेंस के दौरान ये बात उठी थी कि भोपाल-जबलपुर के बीच नया हाई-स्पीड फोरलन बनाया जाए। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से इसे लेकर चर्चा की थी जिसके बाद इसे केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत जबलपुर से भोपाल की यात्रा को तेज और सुगम बनाने के लिए नए शॉर्टकट रूट की तलाश की जाएगी।