
MP NEWS: मध्यप्रदेश के रीवा में लव, धोखा और मनी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को 80 लाख रूपए की चपत लगाने के बाद अब अपने एक्स से सगाई कर ली है। गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से सगाई होने के बाद बॉयफ्रेंड ने पुलिस में गर्लफ्रेंड के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है और 512 पेज के सबूत भी सौंपे हैं। पीड़ित बॉयफ्रेंड का कहना है कि युवती पूर्व विधायक की भतीजी है और अब उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।
पीड़ित युवक का नाम विवेक शुक्ला है, रीवा एसपी कार्यालय में अपने साथ हुई धोखेबाजी के सबूत सौंपे हैं। पीड़ित विवेक के मुताबिक उसकी पहचान अगस्त 2021 में रीवा जिले की ही रहने वाली निकिता (बदला हुआ नाम) से हुई थी। जो कि पूर्व विधायक की सगी भतीजी है। निकिता से दोस्ती होने के बाद उन दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और फिर निकिता ने उसे प्रपोज किया। इसके बाद दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करने के साथ ही मिलने जुलने लगे। अच्छे परिवार से होने के नाते विवेक को निकिता की बातों पर भरोसा हो गया और वो उसे महंगे गिफ्ट, आईफोन, डायमंड रिंग सबकुछ गिफ्ट करता रहा इतना ही नहीं 165 बार में 22 लाख रूपए भी गर्लफ्रेंड के अकाउंड में सेंड किए। इस तरह से करीब 80 लाख रूपए उसने गर्लफ्रेंड पर खर्च किए जिसके सबूत उसके पास मौजूद हैं।
पीड़ित विवेक ने बताया कि निकिता (बदला हुआ नाम) ने उससे कहा था कि वो उससे ही शादी करेगी। इतना ही नहीं उज्जैन महाकाल मंदिर में भी उसके साथ शादी करने का वादा करके कसमें खाई थीं लेकिन अब उसने अपने एक्स से सगाई कर ली है। विवेक के मुताबिक करीब 7 साल पहले ही निकिता का रिश्ता तय हो चुका था। लेकिन इसके बावजूद वो उसे धोखा देती रही। विवेक का आरोप है कि निकिता के पिता व चाचा अब उसे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पहले तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी लेकिन जब वो नहीं माना तो पैसे लौटाने की बात कही और अब पैसे न लौटाते हुए धमका रहे हैं।
Updated on:
1 Feb 2025, 10:25 PM IST
Published on:
1 Feb 2025, 6:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.