1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की शादी के पैसे लेकर भागी मां..अब प्रेमी संग बसाएगी घर

mp news: 4 बच्चों की मां का रिश्तेदार प्रेमी के साथ चल रहा था अफेयर, बस स्टैंड पर पति को उलझाकर भागी...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Feb 2025, 5:08 PM IST

chhatarpur

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की गई जमापूंजी को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई है। बेटी की शादी के पैसों से अब ये मां प्रेमी संग नई जिंदगी बिताएगी। इधर पति पत्नी की तलाश में थाने के चक्कर काट रहा है। महिला के 4 बच्चे हैं जिन्हें पति के पास छोड़कर महिला अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ भाग गई है।

रिश्तेदार प्रेमी के साथ भागी 4 बच्चों की मां

यह घटना गुरुवार सुबह 5 बजे छतरपुर बस स्टैंड पर हुई। दिनभर पति पत्नी की तलाश करता रहा और शाम को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। प्रेमी के साथ भागी पत्नी को ढूंढते हुए थाने पहुंचे पति राजाराम श्रीवास ने बताया कि उसकी शादी साल 2011 में रामदेवी से हुई थी और उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियां दादा-दादी के पास गांव में और दो दिल्ली में रहती थीं। वो 9 साल से दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। गुरूवार को पत्नी व बच्चियों के साथ गांव जाने छतरपुर बस स्टैंड पर पहुंचा था जहां से पत्नी उसे व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है।


यह भी पढ़ें- श्मशान में अस्थियों से 'लव तुझे लव मैं करती हूं' कहती लड़की का वीडियो वायरल

बेटी की शादी के पैसे भी ले गई..

पति राजाराम ने बताया कि पत्नी रामदेवी का उसके ही एक रिश्तेदार सुनील श्रीवास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो दिल्ली में ही मजदूरी करता था। जब वो बस स्टेंड पर पहुंचे तो पत्नी ने बच्चों को टॉयलेट ले जाने के लिए कहा। जब मैं लौटकर आया तो पत्नी रामदेवी नहीं थी वो भाग चुकी थी। ससुरालवालों को फोन किया तो उन्होंने कहा हमारे लिए हमारी बेटी मर गई है। इसके बाद पति राजाराम ने जो बताया वो हैरान कर देने वाला है। उसने बताया कि बड़ी बेटी की शादी के लिए उसने अभी तक करीब 74 हजार रूपए जमा किए थे जिनमें से 50 हजार पत्नी के खाते में थे और 24 हजार रूपए कैश..वो भी पत्नी लेकर भाग गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- मंडप में बैठे दूल्हे ने दुल्हन की गोदी में रखा सिर और फिर…