पुलिस ने जिले के ग्राम बहोरीपार निवासी अभिषेक सिलावट को गिरफ्तार किया है। जिस पर 6 राज्यों में 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने मात्र 17 दिनों में खाते से 2.52 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन किया है।
mule account' within the district नरसिंहपुर. जिले में म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा करते हुए पुलिस ने जिले के ग्राम बहोरीपार निवासी अभिषेक सिलावट को गिरफ्तार किया है। जिस पर 6 राज्यों में 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने मात्र 17 दिनों में खाते से 2.52 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन किया है। अब तक की जांच में 21.41 करोड़ के ट्रांजेक्शन के तार लखनऊ, नेपाल से जुड़े पाए गए हैं। आरोपी के कब्जे से पासबुक, चेकबुक, एटीएम एवं लिंक मोबाइल जप्त की है। धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच हो रही है।
मंगलवार को एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में एएसपी संदीप भूरिया ने पुलिस की कार्रवाई का खुलासा किया। बताया कि मामले की जांच करने विशेष टीम बनाई गई थी। जिसे जांच में पता चला कि आरोपी को उसके खिलाफ हुई शिकायत की भनक लग गई है और वह भागने की फिराक हैं। जिसे बायपास से पकड़ा गया। उसके पास से बैंक पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड जप्त कर खाते में लिंक मोबाइल नम्बर आदि ने जानकारी प्राप्त कर जांच की गई। जिसमें सामने आया कि आरोपी द्वारा तीन खातों में लगभग 21.50 करोड का लेनदेन किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी अभिषेक सिलावट द्वारा मात्र 17 दिनों में एक ही खाते से लगभग 2 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपए का संदिग्ध एवं धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन किया गया। आरोपी खाते में राशि प्राप्त होते ही उसे तत्काल अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था। जांच में जिन तीन खातों में सर्वाधिक लेनदेन पाया गया, उनमें कुल लगभग 21 करोड़ 41 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होना सामने आया है, जिसके तार लखनऊ, नेपाल से जुड़े होना पाए गए हैं। मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी के विरूद्ध 6 राज्य क्रमश: कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात एवं केरल में कुल 11 आपराधिक प्रकरण पंजीवद्ध होना पाया गया है।
ऐसे खुला धोखाधड़ी का राज
बीती 10 मई को अंकित सोनी निवासी महाजनी वार्ड नरसिंहपुर द्वारा एसपी कार्यालय में एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें बताया गया कि उसके परिचित अभिषेक सिलावट निवासी बहोरीपार द्वारा जुलाई 2025 में उसे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नरसिंहपुर में यह कहकर खाता खुलवाने के लिए तैयार किया गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है तथा क्लेम की राशि खाते में आनी है। अभिषेक सिलावट द्वारा आवेदक के नाम से खुलवाए गए खाते में स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आइडी रजिस्टर्ड करवाई गई। खाता खुलने के बाद अभिषेक द्वारा क्लेम की औपचारिकताओं का हवाला देकर अंकित को जबलपुर, लखनऊ एवं नेपाल तक लेकर जाया गया। कुछ दिनों बाद अंकित को जानकारी मिली कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है, जबकि उक्त खाते की एटीएम एवं चेकबुक अभिषेक सिलावट के पास ही थी तथा लेनदेन की जानकारी उसको नहीं थी। अंकित ने आरोप लगाया कि अभिषेक सिलावट द्वारा छलपूर्वक उसका बैंक खाता खुलवाकर उसका गलत उपयोग करते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
इस टीम ने आरोपी को पकड़ा
कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, एसआइ मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बसेडिय़ा, देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, रूपेश कटारे, योगेन्द्र, हेमंत बाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती सैनिक अवधेश जाट की सराहनीय भूमिका रही।