police have arrested the accused father-son नरसिंहपुर. स्टेशनगंज थाना के ग्राम सुपला स्थित एक खेत में हल चला रहे चाचा के सीने में भतीजे ने गोली दाग दी, वहीं उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। गोली लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार […]
police have arrested the accused father-son नरसिंहपुर. स्टेशनगंज थाना के ग्राम सुपला स्थित एक खेत में हल चला रहे चाचा के सीने में भतीजे ने गोली दाग दी, वहीं उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। गोली लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह यह बताई जा रही है कि चाचा ने अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाया था, जिसमें थोड़ा पानी भतीजे के खेत में चला गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने चाचा की जान ले ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप और उसके पिता लेखराम ने प्रेमनारायण व उसके बेटे रामकुमार उर्फ सचिन से विवाद किया था। उसके बाद दोनों घर चले गए। कुछ समय बाद लौटे और संदीप ने प्रेमनारायण को देशी कट्टे से गोली मार दी। वहीं लेखराम द्वारा रामकुमार उर्फ सचिन पटेल के साथ लाठी से मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिनको पकडऩे एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी लेखराम पटेल को गोटेगांव रोड से तथा संदीप पटेल को खमतरा के पास से अभिरक्षा में लिया। आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, एसआइ मुकेश विसेन, संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक अनुराग, धर्मेन्द्र, आरक्षक नंदकिशोर की मुख्य भूमिका रही।
मृतक के बेटे ने भागकर बचाई जान
घटना में मृतक के बेटे रामकुमार उर्फ सचिन ने बताया कि गोली चलने पर अपनी जान बचाकर वहां से भागा और ग्राम कोटवार को सूचना दी। एसडीओपी मनोज गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली थाना की डायल 112 को मिली थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस के जरिए स्टेशनगंज थाना को सूचना दी गई, क्योंकि सुपला गांव इसी थाना क्षेत्र में आता है, जिससे मामले में स्टेशनगंज पुलिस जांच कर रही है।