नरसिंहपुर

नरसिंहपुर कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यो की हालत, गुणवत्ता कार्य करने निर्देश दिए

कलेक्टर रजनी सिंह ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता से समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी पर कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त करने नोटिस देने निर्देश दिए।
निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर रजनी सिंह।

The Collector instructed that the construction नरसिंहपुर. शुक्रवार को जनपद नरसिंहपुर व गोटेगांव में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का कलेक्टर रजनी सिंह ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता से समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी पर कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त करने नोटिस देने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नरसिंहपुर सांकल रोड पर शेढ़ नदी के निर्माणाधीन पुल और नरसिंहपुर- सांकल मार्ग पर ऊमर नदी में बन रहे निर्माणाधीन पुल का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा मानक संबंधी बोर्ड लगाया जाए और इसके साथ ही निर्माण एजेंसी का नाम, लागत, कार्य पूर्णता की अवधि का भी बोर्ड लगाया जाए। कलेक्टर ने सडक़ के मरम्मत कार्य को भी समय सीमा में गुणवत्ता से कराने निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बढ़ैयाखेड़ा में 37.96 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अटल ग्राम सेवा सदन, ग्राम खोबी में निर्माणाधीन पंचायत भवन, ग्राम राखी भैंसा में नहर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्यो को गुणवत्ता से कराने निर्देश दिए।

सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र खोबी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली और पंजी संधारण का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के लिए खाना नहीं बनने और पंजी संधारण के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी सेन की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम गोटेगांव संघमित्रा गौतम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
13 Dec 2025 01:14 pm
Published on:
13 Dec 2025 01:14 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल