नरसिंहपुर

नवोदयन छात्रों को दी बाल कानूनों की जानकारी

नवोदयन छात्रों को दी बाल कानूनों की जानकारीकार्टून मूवी कोमल का प्रदर्शन बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई
2 min read
Navodaya students
Navodaya students

मिशन वात्सल्य समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बच्चों के हित में निर्मित कानूनों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शिव कुमार रैकवार, सदस्य राजेन्द्र राजपूत, बाल संरक्षण अधिकारी सौनिध्य सराठे, अमृताष दुबे, आशीष विश्वकर्मा, प्राचार्य डा. अरूण कुमार तिवारी, उप प्राचार्य एसके अग्रवाल सहित समस्त अध्यापकगण, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।


कार्टून मूवी कोमल का प्रदर्शन


शिवकुमार रैकवार ने किशोर न्याय बालको की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत बाल कल्याण समिति के कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के हित के लिए अध्यक्ष सहित 5 सदस्यों की समिति गठित की जाती है,जो संकटग्रस्त, अनाथ, बेसहारा, परित्यक्त, बाल विवाह, पॉक्सो विक्टिम, स्ट्रीट चाईल्ड, बाल भिक्षुक तथा जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में निवासरत बच्चों के लिए संरक्षण एवं पुर्नवास के लिए कार्य करती है। राजेन्द्र राजपूत ने पॉक्सो एक्ट के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होनें पॉक्सो विक्टिम को प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्टून मूवी कोमल का प्रर्दशन किया गया।


बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई


बाल संरक्षण अधिकारी सौनिध्य सराठे ने किशोर न्याय बालको की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को गुड टच एवं बेड टच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण की जानकारी तत्काल रूप से अभिभावको, संरक्षकों को देनी चाहिए। पॉक्सो एक्ट के तहत की गई शिकायत गोपनीयता के सिद्धांत का पालन करते हुए पूर्ण की जाती है। अमृताष दुबे ने चाईल्ड हेल्पलाईन एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम विषय के बारे में बताया। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।

Updated on:
13 Dec 2025 02:26 pm
Published on:
13 Dec 2025 02:26 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल