नरसिंहपुर

कार्यो की धीमी गति पर ठेकेदारों को नोटिस, 15 दिन में नहीं दिखा सुधार तो जुर्माना

issue notices to the contractors नरसिंहपुर. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर रजनी सिंह ने सीएमओ एवं नगरीय निकायों में संचालित निर्माण कार्यों के ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठक की। जिसमें अमृत 2.0, कायाकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं […]

less than 1 minute read
बैठक में निर्देश देते हुए कलेक्टर, साथ में सीएमओ।

issue notices to the contractors नरसिंहपुर. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर रजनी सिंह ने सीएमओ एवं नगरीय निकायों में संचालित निर्माण कार्यों के ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठक की। जिसमें अमृत 2.0, कायाकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिन कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनके ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिवस के भीतर कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर संबंधितों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, अत: किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नरसिंहपुर सीएमओ नीलम चौहान समेत अन्य निकायों के सीएमओ एवं ठेकेदार मौजूद रहे।

Published on:
20 Feb 2026 01:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर