नरसिंहपुर

खेत की खुदाई में निकले बेशकीमती चांदी के सिक्के, लूटने वालों की लगी भीड़

खुदाई के दौरान किसान को मिले चांदी के सिक्के, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी सिक्के जब्त कर लिये हैं। आज पुरातत्व विभाग की टीम इलाके की जांच के लिए पहुंची है।
2 min read
silver coin found in farm
खेत की खुदाई में निकले बेशकीमती चांदी के सिक्के, लूटने वालों की लगी भीड़

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोकीपार के एक किसान को खेत में खुदाई कार्य करने के दौरान जमीन से चांदी के सिक्के मिले हैं। सिक्कों में 1904 और विक्टोरिया की तस्वीर दिकाई दे रही है। हालांकि, किसान की जमीन से चांदी के सिक्के मिलने की सूचना इलाके में आग तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के इलाकों से कई लोग सिक्के खोदने किसान की जमीन पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जमीन से निकले सिक्कों को जब्त कर अपने साथ ले गई है। अब इस मामले में बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, टीम इलाके की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आपको बता दें कि, ग्राम लोकीपार में रहने वाले किसान शैलेंद्र दुबे के खेत में एक मंदिर बना हुआ है। इसी मंदिर के पास बारिश के मद्देनजर टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान पिलर करने के लिए जब जमीन में गड्ढे किये जा रहे थे, तभी खुदाई के दौरान एक गड्ढे में धातु की आवाज सुनाई दी और जब उसपर गौर किया गया तो गड्ढे में चांदी के सिक्कों से भरा एक मिट्टी का मटका मिला। मटके में रानी विक्टोरिया के शासनकाल के सन 1904 के चांदी के सिक्के भरे हुए थे।


पुरातत्व विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची

इन सिक्कों पर अंग्रेजी शासन काल के दौरान विक्टोरिया का मुकुट बना हुआ है और उस पर 1 रुपए अंकित हैं। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन बेशकीमती सिक्कों को जब्त कर लिया। आज बुधवार को फिर उसी स्थान पर खुदाई शुरु की गई है। पुरात्तव विभाग द्वारा इलाके की पड़ताल कर पता लगाया जा रहा है कि, जमीन से निकले इन सिक्कों का इस इलाके से कोई बड़ा कनेक्शन तो नहीं है।

Published on:
06 Sept 2023 02:50 pm
Also Read
View All
साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नरसिंहपुर में ट्रैक्टर मार्च कर किसानों ने मांगों पर बुलंद की आवाज, 225 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर आई किसानों की भीड़

‘तुमने मेरे घर वालों की दी बाइक क्यों बेची?’ नरसिंहपुर में पत्नी की बात सुन टूटा पति, दी जान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे

विभाग नहीं सुधरवा सका स्कूल तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ग्रामीण ने खोले घर के द्वार, जांच टीम को पढ़ते मिले बच्चे