26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM के खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके कॉलेज के साथी

राजनीति के संत माने जाने वाले पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Sep 2023, 2:08 PM IST

dipak joshi statement

CM के खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके कॉलेज के साथी

राजनीति के संत माने जाने वाले पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल, बुधवार को ये बात उन्होंने खुद मीडिया से चर्चा के दौरान कही। कांग्रेस नेता दीपक जोशी ने कहा कि, भाजपा भ्रष्टाचार से भरी पार्टी है। कांग्रेस से अगर टिकट मिला तो वो मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ना पंसद करेंगे। बता दें कि, दीपक जोशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कॉलेज में साथी रहे हैं।


दीपक जोशी ने गिरिजा शंकर के इस्तीफे को लेकर कहा कि, नर्मदापुरम में शर्मा परिवार का बड़ा योगदान रहा है। पंडित गिरिजाशंकर शर्मा का यहां के विकास में अहम योगदान रहा है और पार्टी के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। पार्टी को उनको जो सम्मान देना चाहिए था, उन्हें नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें- फसल सूखी देख किसान ने खाया जहर, दो महीने पहले बाढ़ में बह गए थे बैल, अबतक नहीं मिला मुआवजा


पुराने नेताओं के सिद्धांतों से भटक चुकी है भाजपा- जोशी

मंगलवार को इटारसी दौरे पर पहुंचे दीपक जोशी इससे पहले बीती रात एक शिक्षक सम्मान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और अपराधियों की पार्टी हो गई है। कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, सुंदरलाल पटवा जैसे दिग्गज नेताओं के सिद्धांतों से अब भटक चुकी है। अब सिर्फ करप्ट और क्रिमिनल बेस पार्टी बनकर रह गई है।


भाजपा पर निशाना

इस दौरान दीपक जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा अब कैडर बेस्ड पार्टी नहीं रही, बल्कि अपने मुद्दे और कर्तव्यों से भटक चुकी है। ये करप्ट और क्रिमिनल लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। देश, प्रदेश को जो दशा और दिशा जनसंघ देना चाहती थी, उस जनसेवा की राह से भाजपा भटक चुकी है। बीजेपी में आज कार्यकर्ता नहीं आ रहे, कार्यकर्ता के नाम पर वो लोग रह गए हैं जो सत्ता का दोहन कर अपने परिवार और अपने आपको मजबूत बनाना चाहते हैं, जो आज पार्टी की पहचान के रूप में दिखाई दे रहे हैं।