नरसिंहपुर

जल संरक्षण व स्वच्छता के लिए जनसहभागिता जरूरी

नरसिंहपुर. जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता और जल संरक्षण में सहभागी बनना चाहिए। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नए.नए प्रयोग किए जाने की आवश्यकता है। उक्ताशय के विचार ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को जनपद पंचायत नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरधा में आयोजित जल गंगा […]

2 min read
Singri River Rejuvenation Program.

नरसिंहपुर. जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता और जल संरक्षण में सहभागी बनना चाहिए। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नए.नए प्रयोग किए जाने की आवश्यकता है। उक्ताशय के विचार ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को जनपद पंचायत नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरधा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिंगरी नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री पटेल, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी. कर्मचारियों व नागरिकों ने सिंगरी नदी के उत्तर एवं दक्षिण तट पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए नागरिकों को स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और स्वच्छता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।मंत्री पटेल ने सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य को निरंतर जारी रखने पर जोर देते हुए कहा कि इसके साथ ही जनजागरूकता भी आवश्यक है।उन्होंने सरपंचों से अपील की कि वे सीईओ जिला पंचायत के साथ समन्वय कर इस कार्य योजना को प्राथमिकता दें।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक ने किया जिले का भ्रमण

नरसिंहपुर.संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग संभाग जबलपुर ने जिले के विभिन्न ग्रामों में क्षीरधारा व हिरण्यगर्भा अभियान के अंतर्गत गौशालाओं, पशु चिकित्सा संस्थाओं व जिला कार्यालय का निरीक्षण शनिवार को किया। उन्होंने जिले में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग संभाग जबलपुर ने क्षीरधारा अभियान के अंतर्गत ग्राम पोनिया विकासखंड गोटेगांव का भ्रमण किया। यहां बताया गया कि कुल 271 गोवंश एवं भैंसवंश हैं। ग्राम में अभियान का बेस लाइन सर्वे कार्य जारी है एवं 20 पशुओं में टैगिंग की गई। शनिवार तक ग्राम में 22 एआई टैग लगाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। एफ एमडी टीकाकरण माह अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है। निकटतम पशु चिकित्सा संस्था के स्थानीय अमले वा नोडल अधिकारी एव्हीएफ ओ दीपक अग्रवाल द्वारा उक्त कार्य नियमित रूप से संपादित किए जा रहे हैं।इसी तरह उन्होंने हिरण्यगर्भा अभियान के तहत जिले के विकासखंड गोटेगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगासपुर में एमजीएसवाय गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 102 पशु पाए गए। गोशाला में कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा गर्भपरीक्षण संबंधी कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Published on:
22 Mar 2026 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर