
station polic
नरसिंहपुर. सोना डबल करने के लालच में एक महिला लगभग 8-10 तोला सोने के जेवर और नकदी गंवा बैठी। मामला शहर के छिंदवाड़ा बायपास क्षेत्र का है। घटनाक्रम बीते 14 मार्च का बताया जा रहा है जिसमें पुलिस को महिला की ओर से शिकायती आवेदन 16 मार्च को मिलना बताया गया है। जानकारी के अनुसार रजनी विश्वकर्मा 50 वर्ष अपनी मां के साथ बांसकुंवारी रोड हाइवे के पास रहती हैं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। रजनी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अजय मेहरा उर्फ अज्जू ने उन्हें एक तथाकथित बाबा का मोबाइल नंबर दिया और उनसे संपर्क करवाया। बताया जा रहा है कि बाबा से संपर्क करने पर उस व्यक्ति ने खुद को मुल्ला अजमेर बताया और तंत्र-मंत्र के जरिए सोना दोगुना करने का झांसा दिया।फ ोन पर उसे झांसे में लेकर उसके सोने के आभूषण, चेन, झुमकी, अंगूठियां, चूडिय़ां, हार, पायलों समेत लगभग 8-10 तोला सोना, 60 हजार रुपए नकद और मोबाइल को लाल कपड़े में बांधकर घर के पास खाली प्लॉट में रखने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि पीछे मुडकऱ न देखें और एक घंटे बाद लौटने पर सामान दोगुना मिलेगा। महिला ने बाबा के निर्देशों का पालन किया। लेकिन जब वह वापस मौके पर पहुंचीं तो पूरी गठरी गायब थी। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और स्टेशनगंज थाने में की। इस मामले में स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से कहा है कि इस प्रकार के किसी भी प्रलोभन या अंधविश्वास में न पड़ें।
नरसिंहपुर. मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम देवनगर में एक युवक की जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। बताया गया है देवनगर निवासी राजकुमार पिता मुन्नालाल 30 वर्ष ने 19 मार्च की रात अपने घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसकी खबर लगते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
्र-------------------------------------------
Published on:
21 Mar 2026 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
