नरसिंहपुर

पुरानी रंजिश पर किया था विवाद, अब न्यायालय ने दी सजा

मारपीट करने वाले आरोपियों को सजा व अर्थदंड
less than 1 minute read
ordef
Court

नरसिंहपुर. जेएमएफसी गाडरवारा की न्यायालय द्वारा आरोपी लालचन्द्र अहिरवार निवासी बैरागढ़ को भादवि की धारा 323, 34 में न्यायालय उठने तक की सजा एवं 1,000 रुपए के अर्थदंड से और ब्रजेश अहिरवार निवासी बैरागढ़ को भादवि की धारा 323, 34 में न्यायालय उठने तक की सजा एवं 1,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ इन्द्रमणि गुप्ता ने बताया कि २० अप्रैल 2019 को फरियादी राधेश्याम निवासी बैरागढ़ आंगन में बैठा था, तभी आरोपी लालचन्द्र और ब्रजेश आए और उसे पुरानी बात पर से गंदी-गंदी गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपी लालचन्द्र ने हाथ में रखी रॉड से फरियादी राधेश्याम के सिर पर मारा जिससे खून निकलने लगा और आरोपी ब्रजेश ने हाथ पैर से मारपीट की, जिससे फरियादी राधेश्याम के पीठ, छाती में चोटें आईं। आरोपी लालचंद्र व ब्रजेश दोनों कह रहे थे कि आज तो बच गया दोबारा अकेले मिला तो जान से खत्म कर देंगे।
आरोपी लालचंद्र व ब्रजेश के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506 के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान आरोपी लालचंद्र व ब्रजेश को न्यायालय उठने तक की सजा एवं 2,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। प्रकरण की पैरवी एडीपीओ वीएन शुक्ला द्वारा की गई।

Published on:
11 Dec 2019 09:12 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई