नरसिंहपुर

राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें,जिला स्तरीय शिविर में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह ने कहा

प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हर समस्या का स्थानीय स्तर पर निराकरण करेंगे।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह।

Minister Govind Singh Rajput नरसिंहपुर. प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हर समस्या का स्थानीय स्तर पर निराकरण करेंगे। अब कोई भी नागरिक को अपनी समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आपकी समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही पूरा हो, इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे और इन शिविरों में सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री राजपूत ने यह बात शनिवार को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर में कही। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। कहा कि सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन और नागरिक साथ-साथ चलेंगे, तो इससे योजनाओं का क्रियान्वयन सफल होगा, यह हमें संकल्प लेना होगा। उन्होंने लोगों से जनगणना कार्य में सहयोग करने कहा। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राही, अधिकारी-कर्मचारी।

कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेंद्र नागेश, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे ने भी संबोधन दिया। कलेक्टर रजनी सिंह और सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश ने अभियान के तहत शिविरों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोडिय़ा व उपाध्यक्षअनीता राजेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना, एसीईओ उदय सिंह, एएसपी संदीप भूरिया, डिप्टी कलेक्टर सानू चौधरी व देवंती परते, सीएमओ नीलम चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, हितग्राही और नागरिक मौजूद रहे।

Updated on:
05 Apr 2026 12:31 pm
Published on:
05 Apr 2026 12:31 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल