नरसिंहपुर

कर वसूली में फि सड्डी नगरपालिका, 28 वार्डों में करोड़ों बकाया

………………………………………………………………………………………………….कर का प्रकार कुल बकाया राशि…………………………………………………………………………………………………..संपत्ति कर—– 10 करोड़ 4 लाख 68 हजार रुपएसमेकित कर—- 1 करोड़ 37 लाख89 हजार रुपएअतिरिक्त समेकित कर— 15 लाख 86 हजार रुपएगार्बेज चार्जेस —– 59 लाख 4 हजार रुपएअर्बन टैक्स में ——- 2 करोड़ 50 लाख रुपएशिक्षा उपकर ——– 3 करोड़ रुपए ………………………………………………………………..नरसिंहपुर. वित्तीय वर्ष 2025.26 के समापन में […]

2 min read
28 वार्डों में करोड़ों बकाया,

………………………………………………………………………………………………….
कर का प्रकार कुल बकाया राशि
…………………………………………………………………………………………………..
संपत्ति कर----- 10 करोड़ 4 लाख 68 हजार रुपए
समेकित कर---- 1 करोड़ 37 लाख89 हजार रुपए
अतिरिक्त समेकित कर--- 15 लाख 86 हजार रुपए
गार्बेज चार्जेस ----- 59 लाख 4 हजार रुपए
अर्बन टैक्स में ------- 2 करोड़ 50 लाख रुपए
शिक्षा उपकर -------- 3 करोड़ रुपए

………………………………………………………………..
नरसिंहपुर. वित्तीय वर्ष 2025.26 के समापन में अब महज 10 दिन शेष हैं, लेकिन नगरपालिका की कर वसूली की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। 17 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल ढाई से तीन करोड़ रुपए ही वसूल हो सके हैं। ऐसे में शेष बकाया की वसूली को लेकर नगरपालिका प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
नगरपालिका के जिम्मे संपत्तिकर, जलकर, स्वच्छता शुल्क और किराया सहित करीब 17 करोड़ रुपए की वसूली करना है। हालांकि लंबे समय से बकाया चल रहे इस राजस्व में से अब तक बहुत कम राशि ही जुटाई जा सकी है। स्थिति यह है कि शहर के सभी 28 वार्डों में करोड़ों रुपए का टैक्स अभी भी बकाया बना हुआ है।

पूरी ताकत झोंक रहा अमला


वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में लक्ष्य पूरा करने के लिए नपा का राजस्व अमला पूरी ताकत झोंक रहा है। कर्मचारी घर-घर जाकर करदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और बकाया राशि जमा कराने के लिए दस्तक दे रहे हैं। इसके बावजूद अपेक्षित सफ लता नहीं मिलती दिख रही है, जिससे अधिकारियों को भी पसीना छूट रहा है।

कमी का सीधा असर नगरपालिका के विकास कार्यों पर


कर वसूली में कमी का सीधा असर नगरपालिका के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। फं ड की कमी के चलते कई योजनाएं अधूरी हैं या उनकी गति धीमी हो गई है। सडक़, सफ ाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
इस संबंध में नगरपालिका की सीएमओ नीलम चौहान का कहना है कि राजस्व वसूली के लिए अमला गंभीरता से कार्य कर रहा है। लक्ष्य पूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शेष समय में वसूली बढ़ाने की कोशिश जारी है।

Published on:
20 Mar 2026 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर