भीष्म पितामह जंयती को लेकर गाडरवारा मंडल में बैठक संपन्न

सभी मंडलों में जंयती आयोजन की रूपरेखा बनाई गई
less than 1 minute read
Jan 16, 2017
Kaurava samaj meeting
The Board concluded Gadarwara Bhishma Jayanti
गाडरवारा। भीष्म पितामह जंयती को लेकर रविवार को कौरव समाज की बैठक एवं स्नेह भोज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भीष्म पितामह के चित्र पर पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सभी सजातीय बंधुओं का शोरूम संचालक शोमेश कौरव द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें सभी छह मंडल पतरकुही, सिलारी, सूखाखेरी, गाडरवारा, सडूमर, रीछा, करेली मंडलों के मंडल के प्रभारी आए। जिसमें सभी मंडलों मे किस प्रकार भीष्म पितामह जंयती पर कार्यक्रम होना है।
जिसमें सभी प्रभारियों ने प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि सभी मंडलों में जंयती आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में कौरव समाज के अध्यक्ष राव पवन सिंह, महिला अध्यछ शिरोमणि चौधरी, युवा अध्यक्ष सोमेश पटेल, जनपद अध्यक्ष चीचली मुकेश मरैया, जिपं सदस्य दिनेश पटेल, गौतम पटैल, जगमोहन मरैया, मुलायम कौरव, युवा संरपच मोना कौरव आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ कौरव द्वारा किया गया। बैठक का आयोजन सोमेश कौरव, व्रिकांत कौरव, अजीत कौरव द्वारा किया गया। बैठक में समाज के अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Published on:
16 Jan 2017 08:33 am