नरसिंहपुर

कलेक्टर ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों, स्कूलों और धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों, स्कूलों और धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण
2 min read
procurement centres.
procurement centres.
Collector inspected

कलेक्टर रजनी सिंह ने जनपद पंचायत नरसिंहपुर व गोटेगांव में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्योंए शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमना व शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खोबीए आंगनबाड़ी केन्द्र खोबी और राव वेयरहाउस गर्रा रोड कंजई के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गोटेगांव संघमित्रा गौतम,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण


कलेक्टर रजनी सिंह ने नरसिंहपुर सांकल रोड के शेड नदी के निर्माणाधीन पुल और नरसिंहपुर. सांकल मार्ग पर ऊमर नदी में बन रहे निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षा मानक संबंधी बोर्ड लगाया जाए और इसके साथ ही निर्माण एजेंसी का नाम, लागतए कार्य पूर्णता की अवधि का भी बोर्ड लगाया जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने सडक़ मार्ग के मरम्मत कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने जिले की जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत बढ़ैयाखेड़ा में निर्माणाधीन अटल ग्राम सेवा सदन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यह भवन 37.49 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ भवन को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम खोबी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। इसी तरह कलेक्टर ने गोटेगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम राखी भैंसा में नहर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।


स्कूलों और आंगनबाड़ी का निरीक्षण


कलेक्टर रजनी सिंह शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमना का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कक्षा 12 वीं के छात्र.छात्राओं से कॉमर्स, गणितए अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हें विषयों के बारे में समझाया। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और किसी भी विषय पर कोई समस्या आती है या समझ नहीं आता हैए तो उसे अपने शिक्षक से जरूर पूछें। विद्यार्थी प्रश्न पूछने में झिझकें नहीं। इसी तरह कलेक्टर ने शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खोबी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कक्षा 6 वींए 7 वीं व 8 वीं की अद्र्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र खोबी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली और पंजी संधारण का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों के लिए खाना नहीं बनने और पंजी संधारण के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर आंगनबाडी कार्यकर्ता मोहिनी सेन की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण


कलेक्टर रजनी सिंह ने इसी क्रम में राव वेयरहाउस गर्रा रोड कंजई के केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2 में बनाए गए धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खमरिया और विकास आजीविका ग्राम संगठन डोभ की महिलाओं द्वारा खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसान क्रमांकए केन्द्र क्रमांक, वजन आदि का टैग लगाया जाए। शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति अनुरूप उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संपादित करें। अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Updated on:
13 Dec 2025 02:09 pm
Published on:
13 Dec 2025 02:09 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल