नरसिंहपुर

एमपी के भीमकुंड में नहाने गए दो युवक हुए गायब, तलाश जारी, नरसिंहपुर में मचा हड़कंप

Narmada River Bhimkund Tragedy: सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई।

less than 1 minute read
two youths drowned in bhimkund missing satdhara ghat search operation
Narmada River Bhimkund Tragedy: भीमकुंड में नहाते समय डूबे दो युवकों की तलाश जारी (फोटो सोर्स - Patrika)

Youths Drowned in Bhimkund: मध्य प्रदेश में मानसून शुरू होने से पहले में लगातार तीन दिनों से नदी में लोगों के डूब जाने वाले मामले सामने आना शुरू हो चुके है। ताजा मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आ रहा है जहां सतधारा स्थित नर्मदा नदी के भीमकुंड (Bhimkund) में रविवार दोपहर नहाने के दौरान दो युवक डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। सर्चिंग के समय तेज हवाओं और बरसात आशंकाओं ने सर्चिंग टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंचा

पुलिस के अनुसार आगरा निवासी आजाद सिंह 24 वर्ष तथा राजस्थान निवासी छोटू गोस्वामी 30 वर्ष करेली क्षेत्र में रेलवे विद्युतीकरण कार्य से जुड़े हुए थे। रविवार को वे अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ सतधारा घाट पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों युवक भीमकुंड के गहरे हिस्से में चले गए और पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नर्मदा का गहरा जलक्षेत्र है ये स्थल, सर्च ऑपरेशन जारी

बताया जाता है कि भीमकुंड नर्मदा का अत्यंत गहरा जलक्षेत्र है। इसके चारों ओर बड़ी-बड़ी चट्टानें और गहरी दरारें होने के कारण यहां तलाशी अभियान चलाना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसी वजह से बचाव दल को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता युवकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है।

Published on:
14 Jun 2026 03:20 pm
Also Read
View All
तेज आंधी-बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, रास्ते बाधित, बिजली गुल, जगह-जगह सामने आने लगी जलभराव की समस्या

पत्रिका अमृतम जलम् अभियान में सहभागी बने शहरवासी, जल स्रोतों का संरक्षण संवर्धन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

6 फिल्टर प्लांट रोकेंगे नदी में गंदगी, रिवर फ्रंट से बढ़ेगा सौंदर्य शहर से लगी पंचायतों के क्षेत्र में नदी को सहेजने कार्य

नरसिंहपुर में चोर गिरोह गिरफ्तार, प्राचीन मूर्तियां, छत्र, आसन, मुकुट बरामद, 5 चोरी की वारदातों के खुलासे का दावा

नर्मदा के बरमान घाट में डूबने से छिंदवाड़ा के दो युवकों की मौत, परिवार के साथ खारी विसर्जन करने आया था परिवार