13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना में बीजेपी विधायक ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, बिजली कटौती का सवाल सुनते ही कार में जा बैठे

BJP MLA Slaps Driver: भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने अपने ड्राइवर को सिर्फ इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उसने गाड़ी बढ़ाने में देर कर दी।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Jun 13, 2026

Chitrakoot BJP MLA Slaps Driver video viral uncomfortable with question about power outages

Chitrakoot BJP MLA Slaps Driver video: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार का ड्राइवर को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- Patrika)

BJP MLA Slaps Driver video viral: मध्य प्रदेश के सतना जिले से भाजपा विधायक का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमपी की चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार अपने ड्राइवर को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, चित्रकूट में जन समस्या निवारण शिविर के बाद अपने वाहन में बैठे भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार (BJP MLA Surendra Singh Gaharwar) ने अपने ड्राइवर को सिर्फ इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि उसने गाड़ी बढ़ाने में देर कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। घटना बुधवार की बताई जा रही गई है।

जनता की समस्या सुनने आए थे भाजपा विधायक

जानकारी के अनुसार 10 जून को चित्रकूट में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। नगर परिषद चित्रकूट के जलकल मैदान में शिविर आयोजित था। इस कार्यक्रम विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने जनता को अपना संबोधन दिया और लोगों की समस्याएं भी सुनी। इसके बाद वे शिविर से निकले। इस दौरान उन्होंने शिविर के बाहर मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दिए। फिर अपने वाहन की ओर बढ़ गए। इसी दौरान एक मीडिया कर्मी उनसे सवाल पूछते हुए उनके पीछे-पीछे चलने लगा। विधायक वाहन में बैठ गए थे।

बिजली कटौती पर सवाल पूछते की कार में बैठे, ड्राइवर को जड़ दिया थप्पड़

तभी मीडियाकर्मी ने लगातार होने वाली विद्युत कटौती और अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन के प्रोजेक्ट को लेकर सवाल करने लगा। इस बीच विधायक ने अपने चालक को वाहन आगे बढ़ाने कहा, लेकिन चालक किसी और के आने को लेकर पीछे देख रहा था। गाड़ी आगे न बढ़ाते देख सुरेन्द्र सिंह ने चालक को थप्पड़ मारते हुए आगे बढ़ाने को कहा। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में विधायक सुरेन्द्र सिंह से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कसा तंज

भाजपा विधायक का ड्राइवर को थप्पड़ जड़ने वाला वीडियो बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। कई लोग विधायक की आलोचना कर रहे है तो वहीं कुछ तंज कस रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स कह रह है कि सवाल बिजली का था, करंट तो आना ही था लेकिन झटका बेचारे ड्राइवर को लग गया। वहीं, लोग यह तंज भी कस रहे हैं कि पता नहीं बिजली कटौती क्यों हो रही है जबकि नेता जी के पास तो इतना करंट भरा पड़ा है।