
Devangana Valley Gangrape Case (50 हजार के इनामी आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर Photo Source- Input)
Satna News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना इलाके में मध्य प्रदेश के सतना जिले की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी से चित्रकूट क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
चित्रकूट पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि, आरोपी भरतकूप क्षेत्र के मड़फा पहाड़-हुडा रोड की ओर बाइक से कहीं जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। शाम करीब 4:50 बजे आरोपी जितेन्द्र उर्फ भोले पटेल का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस का दावा है कि, आरोपी ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही राघवेन्द्र राजपूत भी घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि, 22 जुलाई को हुई वारदात की विवेचना के दौरान 24 जुलाई को तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें ग्राम कल्ला में रहना वाला जितेन्द्र उर्फ भोले पटेल (जिसका शॉट नकाउंटर हुआ), रैपुरवा माफी में रहने वाला विवेक कुमार पटेल (फरार) और मानपुर में रहने वाला प्रवीण पटेल (फरार) शामिल हैं। बता दें कि, पीड़िता और उसके साथी दोस्त ने तीनों आरोपियों की तस्वीर देखकर उनकी पहचान की थी।
सतना जिले की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा अपने 17 वर्षीय मित्र के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ी पर गई थी। मित्र से उसकी पहचान महज सात दिन पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को धमकाया। तीनों ने पहले युवती के दोस्त की बेल्ट से पिटाई कर उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। युवक ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि, पीड़िता के दोस्त ने बताया था कि, युवती राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।
Updated on:
26 Jul 2026 07:23 am
Published on:
26 Jul 2026 07:23 am
