25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पा सेंटर में आधी रात हंगामा, सतना में ताला तोड़कर युवतियों को निकाला बाहर

Spa Center Midnight Drama: स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों ने डायल-112 पर कॉल कर बुलाई थी पुलिस, संचालक और मैनेजर पर अभद्रता और प्रताड़ित करने का आरोप।
2 min read
Google source verification
SATNA

spa center midnight drama police break lock rescue women, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Satna Spa Center Midnight Drama: मध्यप्रदेश के सतना में आधी रात को एक स्पा सेंटर में जमकर हंगामा हुआ। घटना सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां खजुरी टोला में संचालित स्पा सेंटर में आधी रात को विवाद की स्थिति बन गई। स्पा सेंटर में कैद युवतियों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो स्पा सेंटर के अंदर युवतियां मौजूद थीं जबकि बाहर के चैनल गेट में ताला डला हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ा और युवतियों को बाहर निकाला।

स्पा सेंटर में आधी रात में हंगामा

पुलिस के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली थी कि खजुरी टोला में संचालित स्पा सेंटर में काम करने वाली कुछ युवतियां संचालक और मैनेजर के व्यवहार से परेशान हैं तथा वहां विवाद की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं युवतियों को स्पा सेंटर में बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि स्पा सेंटर के भीतर युवतियां मौजूद थीं, जबकि बाहर निकलने वाला चैनल गेट बंद था। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि गेट की चाबी मैनेजर के पास है।

पुलिस ने तोड़ा गेट का ताला

काफी प्रयास के बाद गेट नहीं खुला तो पुलिस की मौजूदगी में गेट का ताला तुड़वा सभी को बाहर निकाला गया। असम की रहने वाली हैं स्पा कर्मी पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे असम की रहने वाली हैं और इसी स्पा सेंटर में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संचालक को मौके पर बुलाया। इसके बाद संचालक, मैनेजर और युवतियों से अलग- अलग बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।

शिकायत नहीं, समझाइश के बाद मामला शांत

स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर अभद्र व्यवहार एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी युवती ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। शिकायत नहीं मिलने के कारण समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया।