नरसिंहपुर

शक्ति की आराधना शुरू, मंदिरों में जल अपर्ण करने श्रद्धालुओं की भीड़,पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जिले भर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही जल अर्पण करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में देवी प्रतिमाओं का मनोहारी श्रृंगार, पूजन कर आरती हो रही है
नगर के देवी मंदिरों में जल अर्पण करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Chaitra Navratri नरसिंहपुर. जिले भर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही जल अर्पण करने श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में देवी प्रतिमाओं का मनोहारी श्रृंगार, पूजन कर आरती हो रही है वहीं बैठकी तिथि पर ही कई जगह जवारे बोए गए, अखंड ज्योति कलश की स्थापना की गई। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौकस बनाने पुलिस की पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों को पर्व के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देने पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जाएगा।

भक्तों को कतार में लगना पड़ा।


जिला मुख्यालय पर लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र सदर मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, बड़े पुल स्थित देवी मंदिर, जगतारिणी मंदिर, बायपास स्थित शारदा माता मंदिर में सुबह से दोपहर तक पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बैठकी पर बड़ी संख्या में लोगों ने नर्मदा तटों पर जाकर स्नान-पूजन करते हुए व्रत की शुरूआती की। वहीं घरों में पूजन के लिए नर्मदा जल लेकर पहुंचे।
सुबह की गस्त बढ़ाई, थानों के बल को किया सक्रिय
एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में सुबह की गस्त बढ़ाई गई है ताकि सुबह मंदिरों में जल अर्पण करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं-बच्चों को कोई परेशानी न हो। सभी थाना-चौकियों के बल को अलर्ट किया है कि वह पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कड़ी निगरानी करें। जहां पर भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल कार्रवाई की जाए। जिले भर में फिक्स प्वाइंट के जरिए भी निगरानी कराई जा रही है। पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने भी अमले को निर्देशित किया गया है।
पंचमी पर होगी 801 घट-कलश की स्थापना
सदर मंदिर में सार्वजनिक जवारे समिति द्वारा 28वें वर्ष में पंचमी तिथि पर 801 घट कलश एवं देवी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसी तरह स्टेशनगंज स्थित मरहई माता मंदिर एवं रौंसरा स्थित खेरापति माता मंदिर में भी जवारे, अखंड ज्योति की स्थापना कर नौ दिन तक विविध कार्यक्रम किए जाएंगे।

Updated on:
20 Mar 2026 01:45 pm
Published on:
20 Mar 2026 01:45 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल