राष्ट्रीय

बड़ा हादसाः मातारानी का दर्शन कर लौट रहे 10 लोगों की मौत, सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी गाड़ी

Road Accident in Gujarat: गुजरात के एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो ट्रकों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
2 min read
मातारानी का दर्शन कर लौट रहे 10 लोगों की मौत
मातारानी का दर्शन कर लौट रहे 10 लोगों की मौत

Road Accident in Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बावला-बागोदरा हाईवे पर हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद हाई वे पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। वहीं मृतकों के घर पर चीख-पुकार मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एक मिनी ट्रक की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में मिनी ट्रक में बैठे 10 लोगों की जान चली गई है। यह हादसा तब हुआ, जब लोगों का एक समूह पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था। बताया गया कि मरने वाले चोटिला मातारानी का दर्शन कर लौट रहे थे। ये सभी लोग एक मिनी ट्रक (मैजिक) में सवार थे। जो हाइवे पर खड़े ट्रक में घुस गई।


मरने वालों में पांच महिला, दो पुरुष, तीन बच्चे

इसके चलते एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और एक्सीडेंट में घायल हुए अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हादसा हाइवे पर ट्रक के खड़े होने की वजह हुआ।

चोटिला माता का दर्शन कर लौट रहे थे सभी

पुलिस ने अुनसार मैजिक (छोटा हाथी) गाड़ी में कुल 13 लोग सवाल थे। इनमें तीन लोग आगे बैठे हुए थे। बाकी के 10 लोग पीछे सवार थे। ये सभी सुरेंद्र नगर जिले में स्थित यात्राधाम चोटिला से लौट रहे थे। लौटते समय हाइवे पर सामने खड़ा ट्रक आने से यह बड़ा हादसा हुआ। इसमें कुल 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, सूचना पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकलवाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।


कपड़वंज के सुधा गांव के रहने वाले थे सभी

हादसे के घायल ने बताया कि सभी कपड़वंज के सुधा गांव के मूल निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद बावला बागोदरा हाईवे पर जाम लग गया है। पुलिस के अनुसार ट्रक का टायर पंचर होने के चलते वह हाईवे पर खड़ा था। तभी पीछे आ रही मैजिक गाड़ी का चालक समझ नहीं पाया और बड़ा एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

Published on:
11 Aug 2023 07:09 pm
Also Read
View All
‘भारत में शांति नहीं’ वाले संजय दत्त के बयान पर BJP की आई प्रतिक्रिया, कहा- पाकिस्तान में चले जाएं

SIR 2026: SIR 2026: SIR पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा का सवाल, वोटर लिस्ट साफ करने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों?

Uniform Civil Code: UCC लागू होने से अब कोई नहीं रोक सकता! दिलीप घोष ने बताया मोदी सरकार का अगला बड़ा मास्टरप्लान!

जस्टिस उज्जल भुइयां के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला, ‘जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे’

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, SIT जांच और SIR रद्द करने की मांग