
TMC MPs Name List: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नाराज 19 सांसदों के नाम सामने आए हैं। इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लिस्ट वायरल हो रही है जिसमें सभी 19 सांसदों के नाम और उनके हस्ताक्षर देखने को मिल रहे है।
बताया जा रहा है कि सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से अलग संसदीय गुट को मान्यता देने की मांग की है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति और संसद में टीएमसी (TMC) की स्थिति पर बड़ा असर डाल सकता है।
सांसदों की इतनी बड़ी संख्या में नाराजगी पार्टी नेतृत्व के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। दल-बदल कानून के तहत किसी भी संसदीय दल के विभाजन को मान्यता पाने के लिए दो-तिहाई सांसदों का समर्थन जरुरी होते है। सूत्रों का दावा है कि 19 सांसदों का आंकड़ा इस कानूनी शर्त को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
इस कथित बगावत में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, शताब्दी रॉय और रचना बनर्जी जैसे चर्चित चेहरों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
अब सभी की निगाहें लोकसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि बागी सांसदों के दावे को औपचारिक मान्यता मिलती है, तो टीएमसी (TMC) को संसद में अपनी ताकत के मामले में बड़ा झटका लग सकता है। साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना भी बढ़ जाएगी।