राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

Encounter in Jammu-Kashmir: आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, 'मारे गए दोनों आतंकी कई आपराधिक वारदातों में भी शामिल थे। पुलिस इनका इनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।'
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2022, 9:45 AM IST
Jammu Kashmir, Pulwama
Jammu & Kashmir security Forces

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तड़के सुबह से मुठभेड़ चल रही थी। पुलवामा के चांदगाम इलाके में (encounter with security forces in Chandgam) सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इस साल में ये चौथी मुठभेड़ है जिसमें आतंकियों का खटमा किया जा रहा है। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे और इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। इस इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजी कश्मीर (IG Kashmir) विजय कुमार के अनुसार, 'मारे गए दोनों आतंकी कई आपराधिक वारदातों में भी शामिल थे। पुलिस इनका इनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।'

दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पुलवामा जिले (Pulwama district) के चांदगाम इलाके में 3 आतंकी छुपे हैं। तड़के सुबह सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लियाऔर आतंकियों को सरेन्डर करने को कहा, परंतु आतंकियों ने ऐसा नहीं किया। आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरू कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल, इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इन आतंकियों में से एक पाकिस्तान का नागरिक था। इन आतंकियों के पास से 2 M-4 कार्बाइन्स, एक AK-47 रायफल और अन्य विस्फोटक बरामद किये गए हैं। इसकी जानकारी कश्मीर के IGP ने दी है।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने 4 जनवरी को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। ये दोनों ही लश्कर-ए-ताइबा के सदस्य थे। बता दें कि दिसंबर माह से अब तक मुठभेड़ में 7 पाकिस्तानी समेत 29 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

Updated on:
5 Jan 2022, 9:45 AM IST
Published on: