राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, लगातार दूसरे दिन मारे गए तीन दहशतगर्द

Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकी ढेर हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इससे पहले कल बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए थे, जिसमें हुई मुठभेड़ में एक पुलिस के जवान शहीद हो गए हैं।  
2 min read
• •
Updated: 26 May 2022, 8:57 AM IST
Jammu and Kashmir: 3 Lashkar terrorists killed in Kupwara, three terrorists killed for second consecutive day
Jammu and Kashmir: 3 Lashkar terrorists killed in Kupwara, three terrorists killed for second consecutive day

Jammu and Kashmir: बीते कुछ दिन में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लगातार दूसरे जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी मारे गए हैं। आज सुबह कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव में आतंकी घुसपैठ की कोशिश जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। यह घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जो जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आतंकियों की पहचान की जा रही है। वहीं उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

आपको बता दें कि कल बारामूला के क्रेरीक इलाके के नजीभात क्रॉसिंग में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए तीनों आतंकी पिछले 3 से 4 महीने से इलाके में सक्रिय थे, जिन्हे सेना ट्रैक कर रही थी।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों को तीन लेयर में मिलेगी सिक्योरिटी, ड्रोन व CCTV कैमरों के जरिए भी रखी जाएगी नजर


टीवी कलाकार की हत्या

बुधवार शाम बडगाम जिले के हिशरू इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों ने एक महिला टीवी कलाकार की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों के इस हमले में टीवी कलाकार का 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया है। महिला की पहचान अमरीन भट और उसके भतीजे फरहान जुबैर के रूप में हुई है। यह हमला आतंकियों ने महिला टीवी कलाकार के घर में किया।


टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट कल उम्र कैद की सजा के साथ 10 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इसके बाद Delhi-NCR में आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया विभाग के द्वारा जारी इस अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- आप बता दो कि मुसलमानों के साथ क्या करना चाहते हो

Updated on:
26 May 2022, 8:57 AM IST
Published on: