
Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ धाम की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया है कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर हमने अब तक कई बार मीटिंग की है। अमरनाथ यात्रियों को तीन स्तरीय सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसके साथ ही ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नज़र रखेंगे। हम लोगों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराएंगे। वहीं इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक उदयभास्कर बिल्ला ने एसएसपी बांदीपोरा मोहम्मद जाहिद के साथ ट्रांजिट कैंप शादिपोरा का दौरा करके वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने ट्रांजिट कैंप शादिपोरा सहित यात्रा के दौरान यूज होने वाले रास्ते की सुरक्षा समीक्षा व व्यवस्था पर चर्चा की। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा के काफिले के रास्ते, पार्किंग व यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की।
यह भी पढ़ें: आतंकियों के आगे डटी रही 7 साल की बच्ची, शहीद पिता को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
30 जून से 11 अगस्त तक होगी अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। 43 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं। वहीं इस बार रामबन और चंदनवाड़ी में बड़े कैंप बनाए गए हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा हैं।
बारामूला में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर
आज ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 आतंकी मारे गए और एक पुलिस जवान शहीद हो गए हैं। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि आज बारामूला के क्रेरीक इलाके के नजीभात क्रॉसिंग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए तीनों आतंकियों को सेना तीन महीने से ट्रैक कर रही थी। हालांकि इस मुठभेड़ में एक बहादुर पुलिसकर्मी खो दिया। कई बार हमें आकस्मिक मुठभेड़ों में नुकसान उठाना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- आप बता दो कि मुसलमानों के साथ क्या करना चाहते हो
Published on:
25 May 2022, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.