23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 25 IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले, गौरव शर्मा और प्रवीण त्रिपाठी को मिली नई कमान, देखें सूची

दिल्ली पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल के आदेशानुसार 25 आईपीएस और DANIPS अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। आईपीएस अधिकारी गौरव शर्मा और राहुल मलिक को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। वहीं, डीसीपी/स्पेशल सेल के पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार त्रिपाठी को डीसीपी/सीपी सचिवालय भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Oct 2026, 1:56 PM IST

Delhi Police Transfers

Delhi Police Transfers (Photo-IANS)

Delhi Police Transfers List : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल के आदेशानुसार 25 आईपीएस और DANIPS अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस बदलाव में सुरक्षा विंग, क्राइम, स्पेशल सेल, आर्थिक अपराध शाखा और विभिन्न पुलिस जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को नई इकाइयों में तैनात किया गया है, जबकि पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी गौरव शर्मा और राहुल मलिक को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। वहीं, डीसीपी/स्पेशल सेल के पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार त्रिपाठी को डीसीपी/सीपी सचिवालय भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम रहीं मोनिका भारद्वाज को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की जिम्मेदारी दी गई है। DANIPS अधिकारी आदित्य गौतम को डीसीपी क्राइम बनाया गया है। वहीं, डॉ. विकास श्योकंद को डीसीपी/स्पेशल सेल और आशीष कुमार को डीसीपी आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरक्षा, क्राइम और जांच इकाइयों में बदली जिम्मेदारी

इस फेरबदल में आदित्य गौतम और मनीष लाडला को क्राइम से जुड़े पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, आर्थिक अपराध शाखा में आशीष कुमार की तैनाती की गई है। स्पेशल सेल, डीई सेल और विभिन्न पुलिस जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

दिल्ली पुलिस में 25 IPS-DANIPS अधिकारियों की तबादला सूची

क्र. सं.अधिकारी का नाम एवं बैचवर्तमान पदस्थापनानई पदस्थापना
1मोनिका भारद्वाजएडिशनल सीपी/क्राइमएडिशनल सीपी/ANTF
2राहुल मलिक, IPS (2009)आगमन पर (On Arrival)एडिशनल सीपी/सुरक्षा
3गौरव शर्मा, IPS (2009)आगमन पर (On Arrival)एडिशनल सीपी/सुरक्षा
4राजा बांथिया, IPS (2014)डीसीपी/टेक्नोलॉजी एंड पुलिस लाइन्सडीसीपी/टेक्नोलॉजी एंड पुलिस लाइन्स, डीसीपी/आईटी का अतिरिक्त प्रभार
5नेहा यादव, IPS (2015)डीसीपी/पीएमएमसी, एसपीडब्ल्यूएसी के अतिरिक्त प्रभार के साथडीसीपी/पीएमएमसी
6प्रवीण कुमार त्रिपाठी, IPS (2020)डीसीपी/स्पेशल सेलडीसीपी/सीपी सचिवालय
7सुबोध कुमार गोस्वामी, DANIPS (2010)डीसीपी/EOWउप निदेशक/DPA
8जसबीर सिंह, DANIPS (2011)एडिशनल डीसीपी-II/दक्षिण-पूर्व जिलाएडिशनल डीसीपी-1/बाहरी जिला
9सौरभ चंद्र, DANIPS (2011)एडिशनल डीसीपी-II/द्वारका जिलाएडिशनल डीसीपी-1/पश्चिम जिला
10आदित्य गौतम, DANIPS (2013)एसीपी/क्राइमडीसीपी/क्राइम
11डॉ. विकास श्योकंद, DANIPS (2014)पोस्टिंग की प्रतीक्षाडीसीपी/स्पेशल सेल (CDC)
12ए. वेंकटेश, DANIPS (2014)पोस्टिंग की प्रतीक्षाएडिशनल डीसीपी-II/शाहदरा जिला (CDC)
13मनोज कुमार मीना, DANIPS (2014)एडिशनल डीसीपी-I/बाहरी जिला (CDC)एडिशनल डीसीपी-II/दक्षिण-पूर्व जिला (CDC)
14विनय माथुर, DANIPS (2015)पोस्टिंग की प्रतीक्षाएडिशनल डीसीपी-II/रोहिणी जिला (CDC)
15गुरसेवक सिंह, DANIPS (2015)पोस्टिंग की प्रतीक्षाएडिशनल डीसीपी-II/उत्तर जिला (CDC)
16अजय कुमार, DANIPS (2015)एडिशनल डीसीपी-II/उत्तर-पश्चिम जिला (CDC)डीसीपी/सुरक्षा (CDC)
17रेणु लता, DANIPS (2017)एसीपी/एसपीडब्ल्यूएसीएडिशनल डीसीपी/एसपीडब्ल्यूएसी (CDC)
18विदुषी कौशिक, DANIPS (2018)एसडीपीओ/सदर बाजार/उत्तर जिलाएडिशनल डीसीपी-11/द्वारका जिला (CDC)
19मन्नू हिमांशु, DANIPS (2018)एसीपी/डीई सेलडीसीपी/डीई सेल (CDC)
20साकरिया मिहिर प्रविणभाई, DANIPS (2018)एसीपी/ऑप्स/दक्षिण-पूर्व जिलाएडिशनल डीसीपी-11/बाहरी जिला (CDC)
21गरिमा तिवारी, DANIPS (2018)एसडीपीओ/तिलक नगर/पश्चिम जिलाडीसीपी/डीएसएफ/नई दिल्ली जिला (CDC)
22आशीष कुमार, DANIPS (2018)एसीपी/स्पेशल सेलडीसीपी/EOW (CDC)
23मनीष लाडला, DANIPS (2018)एसीपी/क्राइमडीसीपी/क्राइम (CDC)
24रोहित गुप्ता, DANIPS (2018)एसीपी/सुरक्षाडीसीपी/सुरक्षा (CDC)
25राम दुलेश मीना, DANIPS (2012)एडिशनल डीसीपी-II/उत्तर जिलाएडिशनल डीसीपी-11/उत्तर-पश्चिम जिला