23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- आप बता दो कि मुसलमानों के साथ क्या करना चाहते हो

Mehbooba Mufti Attacking on BJP: महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा अगर आपके पास हिटलर की तरह कोई नुस्खा है तो बता दो कि आप मुसलमानों के साथ क्या करना चाहते हो। इसके साथ ही आगे कहा कि पाकिस्तान में लिंचिंग करने पर सजा मिलती है लेकिन यहां हार पहनाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 25 May 2022, 3:45 PM IST

attacking-bjp-mehbooba-mufti-said-what-do-you-want-to-do-with-muslims.jpg

Mehbooba Mufti Attacking on BJP: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भारत के खिलाफ भी जहर उगला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक आदमी को लिंच किया गया तो वहां उन्होंने 6 आदमी को फांसी और एक दर्जन लोगों को उम्रकैद की सजा दी। यहां 2015 के बाद कितने लिंच हो गए लेकिन उनको हार पहनाया जाता है, उनका सम्मान होता है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की और भारत की न्यायपालिका तक की तुलना करते हुए कहा उनकी न्यायपालिका और इस न्यायपालिका में यही अंतर है।

इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा इनके पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है तो ऐसे में हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा, मुस्लिमों को मरवाना और मस्जिदों पर कब्जा करना रह गया है। वहीं महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा मैं इनसे कहती हूं कि अगर आपके पास हिटलर की तरह कोई नुस्खा है तो बता दो कि आप मुसलमानों के साथ क्या करना चाहते हो।


कश्मीरी पंडित घाटी से गायब, हमारा भी वजूद हो जाएगा खत्म

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे यहां कश्मीरी पंडित थे लेकिन आज मेरे बच्चे मुझसे पूछते हैं कि, ये कश्मीरी पंडित कौन हैं और वे कैसे दिखते हैं क्योंकि वे गायब हो रहे हैं, उनकी संख्या कम हो गई है। इसी तरह अगर हम दृढ़ता से खड़े नहीं हो सके तो हमारा भी वजूद समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती ने कहा इनको मस्जिद में ही मिलता है भगवान


यासीन मलिक की सजा पर साधा निशाना

महबूबा मुफ्ती ने टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक की सजा पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा जम्मू और कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है। यहां कई लोगों को फांसी दी गई है, कई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इससे कश्मीर मुद्दे को हल करने में मदद नहीं मिली बल्कि इसे और जटिल बना दिया। मुझे लगता है कि बल की नीति के परिणाम भारत अच्छा नहीं होगा। स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। मसला सुलझने के बजाय जटिल होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आतंकियों के आगे डटी रही 7 साल की बच्ची